Astro News : जानिए 8 दिसंबर का आपका राशिफल

मनोहर समाचार, आगरा। जीवन में होने वाली उथल-पुथल, बदलाव और घटने वाली घटनाओंके बार बारे में सटीक जानकारी लेकर आए हैं, विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉक्टर अरविंद मिश्र। जानिए अपनी राशियों का हल।


दिसंबर 2024 का राशिफल 

मेष :- व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। व्यापार में अच्छी आमंदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। अन्यथा प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। यात्रा में अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है। प्रेम संबंधों में कोई सुखद घटना घट सकती है।

शुभ रंग: संतरी।

शुभ व्यापार: टाइलों और पेंट की दुकान।

उपाय: एक लाल हकीक चांदी में बनवा कर धारण करें।

वृष:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है। बौद्धिक कार्यों में संलग्न व्यक्ति अकारण ही तनाव के शिकार हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। कोट कचहरी के मामले में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी।

शुभ व्यापार: मजदूरी।

उपाय : हॉलदिली अथवा हालन रत्न चांदी बनवा कर धारण करें।

मिथुन:- किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को हल्के में न लें। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। कृषि कार्य में संलग्न लोगों को मित्रों एवं परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग: गौ मूत्र रंग।

शुभ व्यापार: मेडिकल स्टोर।

उपाय: कटैला रत्न चांदी में बनवा कर धारण करें।

कर्क:- वाहन धीमे चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नए प्रयोग सोच समझकर करें। नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आपके द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पैतृक धन संपत्ति विवाद सुलझने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

शुभ व्यापार: रेस्टोरेंट।

उपाय: सफेद दांतला चांदी बनवा कर धारण करें।

सिंह:- किसी दूर देश से प्रियजन का शुभ समाचार आएगा। आपकी कार्यशैली कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बन सकती है। परिवार में अकारण वाद विवाद हो सकता है। अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। शेयर ,लॉटरी, दलाली आदि से अच्छी आमदनी हो सकती है। सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: लाल ।

शुभ व्यापार: सरकारी नौकरी।

उपाय : नरम रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।

कन्या:- किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर जाना पड़ सकता है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग : धानी रंग।

शुभ व्यापार: पैकिंग।

उपाय : बेरूज रत्न पंच धातु में बनवा कर धारण करें।

तुला:- किसी प्रियजन का घर आगमन हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुभ सूचना मिलेगी। कारोबार की बड़ा उच्च पदस्थ व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। उधार दिया गया धन वापस न मिलने से मन कुछ खिन्न रहेगा।

शुभ रंग: गेहुआं।

शुभ व्यापार: आयुर्वेद औषधि व्यापार।

उपाय: एक ओपल रत्न चांदी में बनवा कर धारण करें।

वृश्चिक:- आपके मन में नकारात्मक विचार अधिक आएंगे। मन को स्थिर करें। सकारात्मक रहे। किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपको बेहद खुशी होगी। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। किसी प्रियजन से आर्थिक मदद लेने में सफल होंगे। भूमि, भवन, वाहन के क्रय विक्रय से लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी।

शुभ व्यापार: सरकारी देकेदारी।

उपाय: यमनी तांबे में अथवा चांदी में बनवा कर धारण करें।

धनु:- किसी दूर देश के मित्र से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। कला ,अभिनय , गीत , संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनता से अपार प्यार मिलेगा। कोई पैतृक धन संपत्ति विवाद सुलझने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वस्त्र आभूषण खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है।

शुभ रंग: नारंगी।

शुभ व्यापार: पैकेजिंग मटेरियल से जुड़े कार्य।

उपाय: धुनैला रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।

मकर:- किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य के ऊपर न छोड़े। अन्यथा बना हुआ काम बिगड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में आमदनी बढ़ाने के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। विवाह संबंधी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन का यकायक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

शुभ रंग: नीला।

शुभ व्यापार: टायर की शॉप।

उपाय: मकनातीस रत्न पंच धातु में बनवा कर धारण करें।

कुंभ:- किसी सामाजिक कार्य में सहभागिता करेंगे। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से धन अथवा उपहार मिल सकते हैं। सहोदर भाई बहनों के साथ देव दर्शन अथवा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में शक संदेह बढ़ सकता है। नवीन व्यापारिक योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। अन्यथा विरोधी उसमें बाधक बन सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा।

शुभ व्यापार: रियल एस्टेट।

उपाय: नीले रंग का मरगज रत्न अष्ट धातु में बनवा कर धारण करें।

मीन:- किसी राजनीतिक व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशियों का संचार होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त हो सकते हैं। किसी अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें। अन्यथा वह दगा कर सकता है।

शुभ रंग: संतरी रंग।

शुभ व्यापार: स्कूल कालेजों से संबंधित कार्य।

उपाय: पीले रंग कहरुवा अर्थात तृणमणि रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।


विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ० अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो० 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया