Astro News : राशियों की महत्वपूर्ण जानकारी ओर ज्योतिष का महत्व

मनोहर समाचार, आगरा। 10 दिसंबर 2024 का राशिफल, जिसकी सटीक जानकारी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र से जानिए राशियों का हाल।

मेष :- आपका दिन थोड़ा संघर्षमय रहेगा।  सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि कम रहेगी । दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सहयोग बढ़ेगा।  नवीन व्यापार जल्दी बाजी में शुरू करने से बचें । अन्यथा कार्य में व्यवधान आ सकता है।

शुभ रंग : सिल्वर।

उपाय: हल्दी की माला गले में धारण करें।

शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।

वृष:- परिवार सहित किसी देव स्थल पर जा सकते हैं । धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को सफलता मिलेगी । व्यापार में अपने महत्वपूर्ण कार्य को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े।  अन्यथा धोखा हो सकता है । अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ  समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: काइया ।

उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।

शुभ व्यापार: ट्रेवल एजेंसी।

मिथुन:- व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।  परोपकार के कार्य में आपकी अभिरुचि बढ़ सकती है।  वाहन खरीदने के प्रयास सफल होंगे । वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच आपस में घरेलू मसलों पर लेकर वाद विवाद हो सकता है । अतः धैर्य एवं संयम से काम ले।

शुभ रंग: जामुनी।

उपाय: पीपल पर मीठा पानी चढ़ाए।

शुभ व्यापार: इस्पात और लोहे का व्यापार।

कर्क:- आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति कार्य क्षेत्र में अधिक सतर्क रहें।  किसी के बहकावे में न आएं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  प्रेम संबंध में एक दूसरे के मध्य सुख सहयोग बढ़ेगा।  पेट तथा हड्डियों से संबंधित रोग के प्रति सावधान रहे।

शुभ रंग: भूरा।

उपाय: मन्दिर के सफाई कर्मी को वस्त्र और धन दें।

शुभ व्यापार: असेंबलिंग यूनिटें।

सिंह:- कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियां कम होगी।  सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें।  किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।  संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।  अनावश्यक खर्चों से बचें।

शुभ रंग: खूनी लाल।

उपाय: छोटे भाई अथवा साले की मदद करें।

शुभ व्यापार: खेलकूद के सामान से संबंधित।

कन्या:- व्यर्थ के झगड़े झमेलों में भाग ना लें । अपना व्यापार सावधानी पूर्वक करें।  किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।  परिवार सहित मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।  परिवार में छोटी-छोटी कहा सुनी  बड़े विवाद का कारण बन सकती है। अतः धैर्य से काम ले।

शुभ रंग : आसमानी नीला।

उपाय : छोटी छोटी कन्याओं को भोजन कराएं। 

शुभ व्यापार: बेकरी।

तुला:- मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा । कोर्ट कचहरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी । राजनीति में आपको उच्च पद मिल सकता है।  परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है । प्रियजनों संग मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे।

शुभ रंग: मैटल।

उपाय: चने की दाल दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दें।

शुभ व्यापार: बैंकिंग क्षेत्र।

वृश्चिक:- कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे।  खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।  बेरोजगारों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।  पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे।  आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें । किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला।

उपाय : उगते सूर्य के समक्ष बैठ कर आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ व्यापार: डिप्लोमेट।

धनु:- परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव एवं झगड़ा हो सकता है।  राजनीति में आपके विरोधी किसी बड़े षड्यंत्र को रच सकते हैं।  जिससे आपके हाथों से महत्वपूर्ण पद चला जाएगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें । अन्यथा  दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग : सफेद।

उपाय: हरी पालक गाय को खिलाएं।

शुभ व्यापार : मद्यपान और अल्कोहल।

मकर:- नौकरी में आपका स्थानांतरण कहीं दूर हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आप पर चोरी का आरोप लग सकता है।  यात्रा में कोई मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है।  परिवार में किसी प्रियजन के कारण अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रे।

उपाय: बुध यन्त्र की पूजा करें।

शुभ व्यापार: डीलिंग।

कुंभ:- परीक्षा प्रतियोगिता सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा बढ़ेगी।  समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी । व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी प्रियजन के विदेश जाने के योग हैं।  परिवार में किसी परीजन का स्वास्थ्य खराब होने पर तनाव हो सकता है।

शुभ रंग : धानी।

उपाय : भगवान शिव को शहद अर्पित करें।

शुभ व्यापार : चाय/ कॉफी पार्लर।

मीन: बौद्धिक कार्य में लगे लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।  किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा । व्यापार में किसी धनिक मित्र से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा।  परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।  माता-पिता से भेंट कर अत्यंत खुशी का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी।

उपाय : श्री हनुमान जी आराधना करें।

शुभ व्यापार: अस्त्र शस्त्र व्यापार।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान ,संजय प्लेस आगरा 

परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया