Agra News : श्याम बाबा को साक्षी मान एक दूजे के हुए छह जोड़े

-श्रीश्याम सेवादार परिवार द्वारा खाटू श्याम मंदिर में योजित किया गया सामूहित विवाह समारोह 

-धूमधाम से आई बारात,विवाह की सभी रस्मों को निभाया

मनोहर समाचार, आगरा। गठजोड़े में बंधने से पहले श्याम बाबा का आर्शीवाद लेते हुए आज छङ जोड़े जनम-जनम के बंधन में बंध गए। श्रीश्याम सेवादार परिवार द्वारा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आज सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर बारात खाटू श्याम जी मंदिर पहुंची। जहां ट्रस्ट के सदस्यों व वधु पक्ष के लोगों ने बारात की अगवानी कर स्वागत किया। विधि विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। 

श्याम बाबा के डोले के साथ बारात बैंड बाजों संग धूमधाम से नाचते गाते रावतपाड़ा चौराहा, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज चौराहा होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंची। बाराज का शुभारम्भ श्याम बाबा की आरती कर किया गया। जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्ट के सभी सदस्यों संग वर वधू ने श्याम बाबा की आरती कर आर्शीवाद लिया। 

इसके उपरान्त विधि विधान से विवाह की सभी रस्मों को निभाते हुए विवाह सम्पन्न हुआ। वरमाला, फेरे, कन्यादान व पलकाचार सहित रस्मों को रीति रिवाज के साथ निभाया गया। 

ट्रस्ट के द्वारा उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को घर गृहस्थी के आवश्यक सामान सहित एक्टिवा, स्वर्ण अंगुठियां भी दी गईं।" 

इस अवसर पर मुख्य रूप से विष्णु शर्मा, अभिषेक गोयल, प्रिंस जैन, सागर गुप्ता, राम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया