Agra News : 9 दिसंबर 2024 का राशिफल खास आपके लिए
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र की ज्योतिष में सटीक भविष्यवाणी जग जाहिर हैं। उनके द्वारा ज्योतिषीय गड़ना बेहद उम्दा साबित होती। बता रहे हैं आपकी राशियों का हाल।
9 दिसंबर 2024 का राशिफल
मेष :- आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। वाहन ,भूमि ,मकान संबंधी कार्य में भाग दौड़ होगी। व्यापार में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में अपने धैर्य को कम न होने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विरोधी पक्ष को अपनी कमजोरी का पता न चलने दें। ईस्ट मित्रों का व्यवहार असहयोगात्मक रहेगा। अधिक बाद विवाद वाली स्थिति से बचें। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ ताल मेल बनाकर रखें। घर में भौतिक सुख संसाधन में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गहरा लाल।
शुभ व्यापार : मिष्ठान्न भण्डार।
उपाय: नीम का पेड़ लगाएं।
वृष:- आज आपकी मीठी वाणी के कारण लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। संगीत, साहित्य,गायन, नृत्य , आदि के प्रति अभिरुचि उत्पन्न होगी। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए सामान्य रूप से शुभ रहेगा। माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा बना कर रखें। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी।
शुभ व्यापार: प्रयोशालाएं।
उपाय : किसी जमानत न दें। और कांसे के बर्तन का दान करें।
मिथुन:- आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी ।संतान पक्ष से कुछ परेशानियां मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में सुख सहयोग बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें। उनका तुरंत समाधान करने का प्रयास करें। परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा।
शुभ व्यापार: हार्डवेयर की दुकानें।
उपाय: कच्चा घड़ा जल में प्रवाहित करें।
कर्क:- आज परिवारिक सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। व्यवहार सकारात्मक रखें। भय मुक्त होने का प्रयास करें। लंबी यात्रा की संभावना है। ईस्ट मित्रों के साथ साझेदारी में कोई कार्य न करें। अपने बलबूते पर ही कार्य करें। आर्थिक क्षेत्र में जल्दबाजी कोई बड़ा निर्णय न लें। आर्थिक क्षेत्र में धन का सदुपयोग करें। पूंजी निवेशक सोच समझकर करें। प्रेम सम्बन्धों में अधिक जोखिम से काम ना लें।
शुभ रंग: गुलाबी।
शुभ व्यापार: समुद्री उत्पादों का व्यापार।उपाय: शिव जी को आक के फूल चढ़ाए।
सिंह:- आज अनावश्यक खर्चे से बचें। सहोदर भाई बहनों के साथ तालमेल में कुछ कमी रहेगी। साथ-साथ कार्य करने में परेशानी हो सकती है। अपने धैर्य एवं साहस को बनाए रखें। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के लिए समय शुभ नहीं रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति अभिरुचि का
कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा।
शुभ व्यापार:फार्मास्युटिकल फैक्टरियां।
उपाय: सूर्यकाल में संभोग न करें।
कन्या: आज गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी के मध्य आपस में मधुर संबंध बनेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अधिक प्रयास करेंगे। रुके हुए कार्य को सिद्ध करने का प्रयास करें। ईस्ट मित्रों के साथ सहयोग बढ़ने की संभावना है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकतावस कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कोई लंबी यात्रा होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कठोर वचन ना कहें।महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: मेहरून।
शुभ व्यापार: डीलिंग।
उपाय: किसी साधु से ताबीज न लें।
तुला:- आज सगे भाई बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करने से लाभ होने की संभावना है। संपत्ति क्रय विक्रय के लिए समय शुभ रहेगा। इस संबंध में वरिष्ठ परिजन से लेने से सफलता प्राप्त होगी। इसके लिए ऋण लेने की भी संभावना है। अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: सिल्वर।
शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।
उपाय: मीठी तंदूरी रोटी कुत्ते को खिलाएं।
वृश्चिक:- आज प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य सुख सामान्य से बना रहेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के लिए समय अनुकूल है। इस संबंध में निर्णय आदि लेने के योग बन सकते बनेंगे। माता-पिता की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
शुभ रंग: संतरी।
शुभ व्यापार: ऊनी कपड़े की दुकान।
उपाय: गंजे या काले व्यक्ति से दूर रहें।
धनु:- आज विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है। अध्ययन में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में संयम से काम लें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी। खर्च अधिक होने की संभावना है। सगे संबंधियों ईस्ट मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखें। किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़े। अपनी बुद्धि विवेक से सोच समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग: धानी।
शुभ व्यापार: शैक्षिक और अनुसंधान संस्थाएं।
मकर:- आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को अधिक न बढ़ने दें। धैर्य को बनाए रखें। खर्चे पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामले में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष गुप्त रूप से षड्यंत्र करने की कोशिश कर सकता है। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। पूंजी निवेश आदि सोच समझकर ही करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।
शुभ रंग: हल्का नीला।
शुभ व्यापार: विद्युत उपकरणों की शॉप।
उपाय: सुनसान जगह पर सुरमा दबाएं।
कुंभ:- आज सगे भाई बहनों के साथ सामान्य मतभेद उभर सकते हैं। भूमि , वाहन भवन आदि के विक्रय के लिए स्थित विशेष अनुकूल नहीं है। इस संबंध में भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। माता-पिता के साथ बर्ताव अच्छा रखें। हृदय में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों के लिए अधिकांश शुभ समय रहेगा। अध्ययन के प्रति अवरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान की ओर से सुख सहयोग बना रहेगा। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा।
शुभ व्यापार: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।
उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें
मीन:- आज संतान की ओर से सुख सहयोग बना रहेगा। धन की आय के साथ-साथ खर्च भी अधिक होने की संभावना है। जहां तक संभव हो अनावश्यक खर्चे से बचने का प्रयास करें। अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्यों को करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। ईस्ट मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। गुप्त कार्य में गुप्त शत्रुओं के प्रति अधिक सावधानी रखें। खाने पीने के वस्तुओं में संयम रखें।
शुभ रंग गोल्डन।
शुभ व्यापार: पर्यटन उद्योग।
उपाय: नीले कपड़े में चना बांध कर मंदिर में दे।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560
बहुत ही उम्दा
जवाब देंहटाएं