Astro News : जानिए अपनी आज की राशि के विषय में
मनोहर समाचार आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र से जानिए आजका राशिफल और उपाय।
30 दिसंबर 2024 का राशिफल
मेष :- आज असफलता के मध्य सफलता मिलेगी। साहित्य,संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार संग पुण्यार्जन एवं देवदर्शन का विचार बनेगा। परस्पर लोकोपवाद से बचें।
आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: अग्निवश्यक कार्य।
आज का उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की गुलाब के पुष्पों से पूजा करें।
वृष:- आज घर गृहस्थी की समस्या सुलझेगी। कारोबार से दूर दराज की यात्रा मनोरंजक होगी। इच्छित भूमि, पशु तथा वाहन आदि की खरीद फरोख्त होगी।
आज का शुभ रंग: मेहरून।
आपके लिए शुभ व्यापार: गीत संगीत।
आज का उपाय: किसी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान दान करें।
मिथुन:- आज मेहनत के चलते विकास को गति मिलेगी। नया काम मिलेगा। उच्चाकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। संभव हो तो लंबी यात्रा टाल दें। भौतिक सुख उपभोग की वस्तुएं खरीदी जाएंगी।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: बैंकों से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: पालक गाय को खिलाएं।
कर्क:- आज व्यवसाय में पर्याप्त उन्नति होगी। देश-विदेश से अच्छी खबर मिलेगी। घर परिवार में सरसता बढ़ेगी। आलस्य प्रमाद अवनति कारक है।
आज का शुभ रंग: सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: दूध से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: कुत्तों को टोस्ट खिलाएं। माता का सम्मान करें।
सिंह:- आज राज समाज में संपर्क से फायदा मिलेगा। कोई तुम्हें गुमराह करने की कोशिश करेगा। बड़े अधिकारी से सचेत रहें। लंबी यात्रा से अर्थ लाभ होगा।
आज का शुभ रंग : हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: ईट भट्टे का कारोबार।
आज का उपाय: नेत्रहीनों को चश्मे का दान करें।
कन्या:- आज दोस्तों के साथ घूमने फिरने का अवसर मिलेगा। गृहस्थी में हास्य रस आमोद प्रमोद बढ़ेगा। राज समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मंगलौत्सव मिलन फायदे में रहेगा।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: खेल कूद प्रतियोगिता।
आज का उपाय: कान से कम सुनने वाली वृद्ध महिलाओं को कान की सुनने वाली मशीन दान करें।
तुला:- पुराने दोस्त से मिलने मिलन फायदे में रहेगा। समय का सही उपयोग करें। उच्च आकांक्षा पर नियंत्रण बनाए रखें। आशातीत लाभ का संयोग बनेगा।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: बुटीक का कार्य।
आज का उपाय: हरी मूंग दाल पक्षियों को चुगाए।
वृश्चिक: आज सोची समझी योजना कारगर रहेगी। भूमि भवन आदि लेनदेन की इच्छा बढ़ेगी। दोस्ती में झंझट हो सकता है। स्वास्थ्य नियमों का पालन करें।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: कांच उद्योग।
आज का उपाय: मजदूरों को मीठा भोजन खिलाएं।
धनु:- आज ग्रह चाल की अनुकूलता से नया काम बनेगा। आर्थिक विकास अच्छा रहेगा। रुपयों के लिए झगड़े नहीं। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: गल्ले की दुकान।
आज का उपाय: पीली मिठाई गरीबों को बांटे।
मकर: आज रोजमर्रा के कामों में तरक्की होगी। पूर्वापेक्षा आनंदनी कुछ बढ़ेगी। घर में नए मेहमान की खुशी होगी। धार्मिक यात्रा देव दर्शन का विचार बनेगा।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: साहूकारी।
आज का उपाय: शनि स्त्रोत का पाठ करें। आचरण पवित्र रखें।
कुंभ:- आज मंगलौसत्व में जाने का अवसर मिलेगा। प्यार प्रीति का चक्कर चलेगा। बदलते परवेश में सावधान रहें। ईस्ट मित्रों से अच्छी पटेगी।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: खदानों से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: नीम के पेड़ के पास कड़वे तेल का दीपक जलाएं।
मीन:- आज का दिन कुछ खासियत लिए आ रहा है। किंचित फेर बदल संभव है। साझे के काम का विचार त्याग दें। परिवार में खुशियां छाएगी।
आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: पूजा सामाग्री आदि से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।
डॉ. अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट) संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं