Agra News : शहीदी दिवस पर होगा सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह का आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस से रूबरू होकर जानकारी देते हुए बताया "22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सुबह 8 से 10 रात्रि 7 से 9 बजे तक सरवंश दानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार द्वारा देश कोम की खातिर दी गई शहादत को नमन करते हुए सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह आयोजित किया जायेगा। गुरुओं को समर्पित गुरबाणी, साध संगत धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र गोद में बैठकर पंथ के महान कथा विचारक भाई कुलदीप सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों द्वारा गुरुओं की शहादत ए सफर होगा। 

छह पोह से चौदह पोह तक जुल्म के खिलाफ शहादत की जानकारी कथा द्वारा सुबह शाम के दीवान में सुबह कीर्तन की हाजिरी भाई हरपाल सिंह मेहर वह शाम के दीवान में  कीर्तन की हाजिरी वीर गुरशरन सिंह द्वारा दी जाएगी। जहाँ विशेष तौरपर 28 शहीदी सप्ताह के समापन पर गुरुद्वारा श्री पोंटा साहिब से कीर्तन की हाजिरी भाई साहब भाई अमनप्रीत सिंह द्वारा दी जाएगी। गुरु घर के मुख्य सेवादार हरपाल सिंह द्वारा गुरु रूप साथ संगत से शहीदी सप्ताह में सुबह-शाम शहीदी को कथा कीर्तन से जुड़ने का आग्रह किया। 

इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह, सेक्रेटरी मलकीत सिंह, उप प्रधान गुरु सेवक श्याम भोजवानी, संरक्षक इंद्रजीत सिंह वाधवा, हरजीत सिंह भसीन, ज्ञानी मंशा सिंह, कृपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया