Govardhan News : श्रीगिरिराज जी सेवा मंडल ने छप्पन भोग के लिए किया भट्टी पूजन

-दिव्य छप्पन भोग की गोवर्धन में हुई शुरुआत, गिरिराज जी के जयकारो से गूंजा आश्रम

मनोहर समाचार, गोवर्धन। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से गोवर्धन में 29-30 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की तैयारी गोवर्धन तलहटी में गुरु कार्ष्णि आश्रम में भट्टी पूजन से शुरू हुई। आश्रम के मुखिया हरिओम महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भट्टी पूजन कराया। नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, सह संस्थापक मयंक कुमार अग्रवाल, संरक्षक रविन्द्र गोयल, आशीष बंसल(अंता भाई), महामंत्री विजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने भट्टी पर स्वास्तिक बनाकर व पुष्प अर्पित कर पूजन व अग्नि प्रज्ज्वलित की। इसके साथ ही ठाकुर जी के छप्पन भोग बनना तैयार हो गया। गिरिराज जी के जयकारों से आश्रम गूंझ उठा। 

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि "आज से करीब सौ से अधिक हलवाई विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करेंगे। 29 को गोवर्धन पर्वत की दुग्धधार परिक्रमा, गोविन्दाभिषेक गोपाल सहस्त्रनाम पाठ और 30 को साधु सेवा, गिरिराज जी महाराज के श्रृंगार दर्शन, दिव्य छप्पन भोग, भंडारे और रात्रि में भजन संध्या का आयोजन गुरु कार्ष्णि आश्रम में होगा।" 

अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि "गोवर्धन तलहटी में आन्योर बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम को कलकत्ता के कारीगरों द्वारा क्षीरसागर के रूप में भव्य फूल बंगला व जगमग रोशनी की  द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महंत शरद शंकर द्वारा गिरिराज महाराज का रत्नो जड़ित पोशाक से रमणीक श्रृंगार किया जाएगा।"

भट्टी संयोजक मयंक अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में आगरा-मथुरा से हजारों श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन को पहुंचेंगे और 11 हज़ार किलोग्राम के व्यंजनों के छप्पन भोग महोत्सव के साक्षी बनेंगे। श्रद्धालु हेतु विभिन्न स्थानों से नि:शुल्क बसों की व्यवस्था भी की गयी है | इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंहल, मयंक जैन, विकास वर्मा, नीरज मित्तल आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया