Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े उपाय

मनोहर समाचार, आगरा। आपकी का हाल और समस्याओं के समाधान के उपाय बता रहे हैं विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी से।

31 दिसंबर 2024 का राशिफल 

मेष :- आज दोस्ती में सौदा अच्छा पटेगा। भूमि वाहन आदि का सुख मिलेगा। देव दर्शन का विचार बनेगा। साथी कुछ गड़बड़ी करेगा। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग: मेहरून।

आपके लिए शुभ व्यापार: राजनीति।

आज का उपाय: छोटे भाई अथवा साले की मदद करें। दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करें।

वृष:- आज विकास कार्य में पूंजी का निवेश अच्छा रहेगा। आगम प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा। देश देशांतर से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

आज का शुभ रंग: काला।

आपके लिए शुभ व्यापार: स्त्री वर्ग से जुड़े कार्य।

आज का उपाय: भेड़ को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी को इत्र भेंट करें।

मिथुन:- आज राज समाज में नए समीकरण बनेंगे। दोस्त आपका इच्छित सहयोग करेंगे। धनागमन होते रहने से मन प्रसन्न रहेगा। लोको अपवाद की आशंका बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग: गौ मूत्र।

आपके लिए शुभ व्यापार: गिफ्ट के सामान की दुकान।

आज का उपाय: हिजड़ों को हरे वस्त्र दान करें। एक दो मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

कर्क:- आज नई हलचल होगी पूर्व की अपेक्षा आमंदनी कुछ बढ़ेगी। साहित्य संगीत से प्रेम होगा। धर्म कार्य से लंबी यात्रा का विचार बनेगा। परिवार में अनबन परेशान करेगी।

आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: साज सज्जा के सामान की दुकान।

आज का उपाय: गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

सिंह:- आज घर गृहस्ती में सरसता बढ़ेगी। शादी संबंध की इच्छा पूरी हो जाएगी। अंतर मन के भावों में तब्दीली होगी। सरकारी सहयोग की इच्छा व्यर्थ है।

आज का शुभ रंग : हल्का आसमानी।

आपके लिए शुभ व्यापार: होटल व्यवसाय।

आज का उपाय: भगवान श्री विष्णु जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या:- आज आगम प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा। खरीद फरोख्त के धंधे में मुनाफा होगा। देश देशांतर से सुखद समाचार मिलेगा। मेहमान के आवागमन से गमन की खुशी होगी।

आज का शुभ रंग: चांदी जैसा रंग।

आपके लिए शुभ व्यापार: वस्त्र भंडार।

आज का उपाय: पानी में पंचगव्य डाल कर स्नान करें। 

तुला:- आज अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। मेहनत के चलते भाग्य चमकेगा। घर गृहस्थी का सुख मिलेगा। बदलते माहौल से सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: ड्राई फूड्स की दुकान।

आज का उपाय: काले कुत्ते को कच्चा दूध पिलाए।

वृश्चिक: आज ग्रह चाल मध्यम फलदायक है। बढ़ते उत्तरदायित्व को निभाएंगे। प्रतियोगिता परिणाम श्रेष्ठ निकलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम की प्रतिक्रिया होगी।

आज का शुभ रंग: नारंगी।

आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण सामग्री की दुकान।

आज का उपाय: एक सात मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

धनु:- आज कार्य आरंभ कीजिए भाग्य प्रतीक्षारत है। मेहनत के चलते सितारा चमकेगा। घर का झंझट सुलझेगा। शादी में जाने का निमंत्रण मिलेगा।

आज का शुभ रंग: लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।

आज का उपाय: पीली मिठाई गरीबों एवं मजदूरों को खिलाएं।

मकर: आज आशातीत लाभ का संयोग है। बदलते परिवेश में सावधान रहें। अधिकारी की हां में हां मिलाते रहे। लाभ की रूपरेखा बनेगी।

आज का शुभ रंग: नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: स्टील के बर्तनों की दुकान।

आज का उपाय: शनि देव कड़वे तेल में अपना चेहरा देख कर तेल दान करें। 

कुंभ:- आज सोची समझी योजना कारगर रहेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। पूर्व आपके आमंदनी अधिक होगी। साझे में कामकाज की रूपरेखा बनेगी।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: पेंट की दुकान।

आज का उपाय: गरीबों को पुराने गर्म वस्त्र दान करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें।

मीन:- आज बड़े अधिकारी की घनिष्ठता से बचें। कर्तव्य का पालन करें। स्वास्थ्य नियमों की अनदेखी न करें। आशातीत लाभ का संयोग बनेगा।

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: मिठाई की दुकान।

आज का उपाय: एक चार मुखी रुद्राक्ष गले धारण करें। अपने गुरु का सम्मान करें।

डॉ. अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप न. 21,ब्लॉक न. 25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस,आगरा 

परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया