Agra News : बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
मनोहर समाचार, आगरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय फतेहाबाद रोड आगरा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुसार भारत के सविधान निर्माता परम पूज्य विश्व रतन डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किये।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को याद कर उनके बताएं हुए कार्यों पर समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने चलने का अनुसरण किया एवं सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी, सुरेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, बलवेंदर जाटव, हरिओम लोधी, शिवपाल यादव आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें