Agra News : श्री राधा रानी सेवा मंडल परिवार ने श्री राधा कृष्ण गौशाला में लगाए छप्पन भोग
मनोहर समाचार, आगरा। श्री राधा रानी सेवा मंडल परिवार द्वारा श्री राधा कृष्ण गौशाला फाउंड्री नगर आगरा पर श्री गौ माता के छप्पन भोग लगाएं गए। जिसमें मिठाई, नमकीन, फल, मेवा, सब्जी, गुड विभिन्न प्रकार की सामग्री का भोग लगाया गया। साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर जी के समक्ष मंडल के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में गौ माता का पूजन कर उन्हें चुनरी उड़ाई गई और गौ माता की आरती की गई। सभी सदस्यों द्वारा गौ माता की परिक्रमा लगाकर गौ शाला में सभी गौ माताओं को छप्पन भोग प्रसाद खिलाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा अपने अनेकों भजनों की प्रस्तुति दी गई।
मंडल के संस्थापक श्री गोविन्द शरण गर्ग ने बताया कि "श्री राधा रानी सेवा मंडल परिवार धार्मिक और सेवा के क्षेत्र में 16 वर्षों से कार्य कर रहा है।" संतोष मित्तल और विवेक वाष्र्णेय ने बताया "इस आयोजन के लिए हमें प्रेरणा परम आदरणीय प्रेमानंद जी महाराज से प्राप्त हुई है। हर व्यक्ति को कम से कम सप्ताह में एक बार गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए। हमारे 36 करोड़ देवी-देवता इनमें वास करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक श्री गोविन्द शरण गर्ग, संतोष मित्तल, विवेक वाष्र्णेय, अविनाश राणा, सियाराम, पवन कुमार, नितिन अग्रवाल, लक्ष्मीकांत वर्मा, गिर्राज किशोर अग्रवाल, राहुल गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, रोहित त्यागी, प्रमोद सक्सेना, कौशल किशोर, मयंक, दर्श, युवराज, केशव, अनुज,अमन, अंजू,नूतन, बबिता,शिवी, गुनगुन, सचिन, समृद्धि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं