Agra News : पालनपुर गुजरात से आए सांई भक्तों ने की गौ सेवा
मनोहर समाचार, आगरा। साँई लीलाशाह भगवान् के निर्वाण स्थल पालनपुर (गुजरात) से साईं भक्तों का एक जत्था श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा आया। यहां साँई की पावन कुटिया के दर्शन कर गौमाताओ को हराचारा खिलाया और गौमाता का पूजन किया गया।
श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी ने सभी को गौशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी व साँई के दृष्टांत बताते हुए साँई चरणों में दो भजन पेश किये।
गौशाला कमेटी की ओर से गिरधारी लाल भगत्यानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मनीष हरजानी, भगवान अवतानी, जय प्रकाश धर्माणी, लाल मोटवानी, दीदी रश्मि, भोजराज लालवानी, तुलजाराम पुरसानी, गोवर्धन सोनेजा, जितेंद्र भावनानी, जेके मदनानी, पीलू भाई, महेंद्र देवानी, योगेश लालवानी द्वारा सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
पालनपुर से आए ट्रस्टी आत्माराम चंदानी के साथ गोपाल चंदानी, देवराज खूबचंदानी, चन्द्र डोलनी, महेश मेघराजआनी, गोरधन चंदानी, प्रदीप, प्राग, आदित्य, बंटी, जैनिल, कशिश, किरन, राव जानवी, जस्सी, झील, दुर्गा,उषा, महक, खुशी, सिमरन आदि सभी ने गौसेवा की।




जय हो
जवाब देंहटाएं