Agra News : ताजमहल प्रत्येक रात्रि को खोलने हेतु केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ने जताई सहमति

-आगरा के पर्यटन को विकसित करने के लिए चैम्बर के सभी सुझाव बताये उपयोगी।

-शीघ्र आगरा आने के लिए दिया आश्वासन। 

मनोहर समाचार, आगरा। केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी  के नेतृत्व में चैम्बर का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से दिल्ली में मिला। चैम्बर द्वारा ताजमहल को प्रत्येक रात्रि में खोलने के लिए तथा आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुझावों सहित एक 8 सूत्रीय प्रतिवेदन प्रेषित किया। 

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी ने केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री से कहा कि "ताजमहल को प्रत्येक रात्रि में खोला जाये। जो वर्तमान में पूर्णिमा से 2 दिन पूर्व एवं 2 दिन बाद खोला जाता है। ताजमहल को प्रति रात्रि खोलने से आगरा में पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढेगा और होटलों, रेस्टोरेन्ट, हैंडीक्राफ्टस आदि प्रतिष्ठानों में व्यापार एवं रोजगार बढ़ेगा।" 

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ने ताजमहल को प्रत्येक रात्रि में खोलने के लिए अपनी सहमति जताई और कहा कि "वह शीघ्र ही आगरा आ रहे हैं और यह प्रस्ताव अच्छा है।" चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने  प्रतिवेदन के अन्य विषयों जैसे बटेश्वर में श्री अटल जी की मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर स्थापित करने, बैराज निर्माण, दीनदयाल उपाध्याय हवाई अड्डे का शीघ्र निर्माण कराने, मैसूर के वृन्दावन गार्डन की तर्ज पर आगरा के शहीद स्मारक, शाहजहां गार्डन और रामबाग गार्डन को विकसित करने, होटल उद्योगों में विदेशी  पर्यटकों के लिए क्लासिकल डांस की अनुमति देने, आगरा के लिए 2-3 रात दिन का एक टूर पैकेज बनाने एवं जोधपुर झाल को पर्यटक स्थल घोषित करने की ओर माननीय मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित किया। केंद्रीय मंत्री ने सभी सुझावों पर सकारात्मक दिखे। उन्होंने कहा कि "सुझाव विचार करने योग्य हैं। इनसे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।"


प्रतिनिधि मंडल में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल, केसी जैन, गुरमीत कालरा (स्वीटी), टूरिज्म गिल्ड से राजेश शर्मा, गौरव सिंह, राजीव ठाकुर, सचिन (कॉन्फिडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशन) सम्मिलित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया