Agra News : अतुलित बलधामं ने दिए साल के अंतिम दिन दिव्य अलौकिक दर्शन
मनोहर समाचार आगरा। लंगड़े की चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वर्ष 2024 के अंतिम दिन आस्था का सैलाब उमड़ा। अतुलित बलधामं पवन पुत्र हनुमान जी के दर्शनाें की शाेभा पाकर हर भक्त भावुक होता दिखा। पवित्र हनुमान चालीसा का पाठ दिनभर मंदिर में भक्तों द्वारा चलता रहा। जाते हुए वर्ष के लिए आभार और नववर्ष के लिए आशीर्वाद की कामना करते हुए हजारों भक्त हनुमान बाबा के द्वार पहुंचे।
दिनेश चंद्र अग्रवाल और पल्लवी सिंघल की ओर से मंदिर में भव्य फूलबंगला श्रंगार की सेवा की गयी। मंदिर महंत गोपी गुरु के सुपुत्र भरत उपाध्याय ने सुंदर कांड का पाठ किया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगे पुष्पों से सज्जित किया गया। महा आरती के समय हेमेंद्र अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें