Agra News : अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का अष्ठम्‌ सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह सम्पन्न

मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की एकादशी उद्यापन समिति के अन्तर्गत दो दिवसीय अष्ठम सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह हरी किशन वाटिका, फतेहाबाद रोड, आगरा पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस वर्ष 31 जोड़ों ने इस आयोजन में सहभागिता की।

समारोह के प्रथम दिन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबिता चौहान ने कलश पूजन कर समारोह का शुभारम्भ किया। कलश पूजन के उपरान्त ईश वन्दना, गद्दी व कलश पूजन विधि-विधान के साथ पंडित श्रवण कुमार (राजाखेड़ा वाले) ने 'कराई। इसके उपरान्त 26 ब्राह्मणों द्वारा 31 जोड़ों ने एकादशी उद्यापन की 26 कथाओं का श्रवण किया। प्रत्येक माह में कृष्ण व शुक्ल पक्ष व अधिक मास की 2 कथाओं सहित 26 कथाओं के महात्म्य को समझाया। पूजन के उपरान्त ब्रह्मभोज हुआ। शाम को संध्या आरती से पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें यजमानों सहित उनके परिजनों व समिति की सदस्याओं ने श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया।

समारोह के दूसरे दिन गद्दी व कलश पूजन किया गया। जिसके बाद सभी 31 जोड़ों सहित लगभग 400 लोगों ने सामूहिक महायज्ञ में आहुति देकर उद्यापन को सम्पन्न किया। इसके उपरान्त सभी ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज कराया गया तथा दक्षिणा व उपहार देकर विदा किया गया।

समारोह की व्यवस्थाएं एकादशी उद्यापन समिति की संयोजिका कुमकुम कल्यानदास गुप्ता एवं उनकी सहयोगियों कंचन, मीनाक्षी, नीलिमा, दीपाली, अनीता, क्षमा, मनीषा, आकांक्षा, पूजा, सीमा, सीमा, नीलम, संध्या, वंदना, छाया, पूनम, शिमला, अन्ना, प्रीति, रश्मि, रेखा, दुर्गेश, कीर्ति, कुसुम, रूबी, मृदुला, भावना, मंजू , बीना, सीमा, कामना, नीरा, शशि, पदमा, राखी, आशा, अलका, संगीता, रमा, अनीता और  शालिनी ने संभाली।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष (अन्तरिम) अवनीश कांत गुप्ता, महामंत्री मनोज गुप्ता, मण्डलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता 'कॉन्ट्रेक्टर, पूर्व महामंत्री कुलदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता सर्राफ, श्रीभगवान रैपुरिया, कल्यानदास गुप्ता, बीरेन्द्र गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया