Agra News : शहर की प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा प्रीताज महोत्सव

-सेल्फी प्वाइंट पर 7 दिसम्बर से 30 जनकवरी तक चलेगा प्री ताजमहोत्सव (यूथ फैस्ट) 

-विजेता प्रतिभागियों को ताज महोत्सव में प्रदर्शन करने का मिलेगा मौका

मनोहर समाचार, आगरा। शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ सेल्फी प्वाइंट पर आज प्री ताज महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। 7 दिसम्बर से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को यहां विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यूथ फैस्ट के वितेजा प्रतिभागियों को ताज महोत्सव के मंच पर प्रदर्शन का मौका मिलेगा। आज पहले दिन गायन व नृत्य की 25 प्रस्तुतियां दी गईं।

वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम व आगरा विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में सेल्फी प्वाइंट पर आज प्रीताज महोत्सव (यूथ फैसेट) का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी व एडीए वीसी अरुनमौजही (arunmozhi) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। 

मण्डलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि "ताजमहोत्सव के मुख्य मंच तक शहर की प्रतिभाओं को पहुंचाने के लिए प्री ताजमहोत्सव के नाम से मंच तैयार किया गया है। जिसमें न सिर्फ शहर की प्रतिभाओं को अपना हुनर बढ़ाने का मौका मिलेगा बल्कि शहर का नाम भी आगे बढ़ेगा। उम्मीद है प्रदेश भर के कलाकार इसमें भाग लेने पहुंचेंगे।" वहीं एडीए वीसी अरुनमौजही ने कार्यक्रमों के शिड्यूल का बारे में जानकारी देते हुए कहा कि "विभिन्न कैटेगरी व वर्गों में में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को ताजमहोत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के अंकुश अनामी ने बताया कि आज से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिससे आगरा शहर की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का भी अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्री ताजमहोत्सव के लिंक व या सेल्फी प्विंट पर प्रत्येक शनिवार व रविवार को पहुंचकर भाग लिया जा सकता है।" 

इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव दुबे, पवन दुबे, आरआरपी सिंह, आलोक मिश्रा, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र वायपेयी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया