Astro News : जानिए आजका राशिफल

26 दिसंबर 2024 का राशिफल 

मेष :-  आज दिन की शुरुआत की शुभ समाचार के साथ होगी। नौकरी में अधीनस्थ विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नए सहयोगी एवं मित्र लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार में कोई  धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा सुखद एवं आनंददायक रहेगी। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


आज का शुभ रंग: पीला।


आपके लिए शुभ व्यापार: व्यायाम शाला से जुड़ी सामग्री का व्यापार।


आज का उपाय : पानी थोड़ा सा लाल चन्दन डाल कर स्नान करें।



वृष:- आज आपके साहस एवं पराक्रम को देखकर शत्रु एवं विरोधी भाग खड़े होंगे। हर ओर आपके साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पदस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में आमदनी बढ़ाने के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। दांपत्य जीवन में कोई सुखद घटना घट सकती है।


आज का शुभ रंग: गहरा नीला।


आपके लिए शुभ व्यापार: घर को सजाने के सामान की दुकान।


आज का उपाय: शुक्र यन्त्र की पूजा करें। इत्र लगाए।


मिथुन:- आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन धीमे चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। धोखा कर सकता है। रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिलने पर बेहद खुशी होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से भेंट हो सकती है। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग है। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन संबंधी कार्य में व्यस्त रहेंगे।


आज का शुभ रंग: चांदी जैसा रंग।


आपके लिए शुभ व्यापार: फलों का कारोबार।


आज का उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।


कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से‌ मनोबल में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही ना करें। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक संदेह बढ़ सकता है। यात्रा में कीमती वस्तु का ध्यान रखें चोरी हो सकती है।


आज का शुभ रंग: लाल।


आपके लिए शुभ व्यापार: समुद्री उत्पादों का कारोबार।


आज का उपाय: सायं उगते चंद्र देव को नमस्कार करें।


सिंह:- आज स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ के साथ अकारण कहा सुनी हो सकती है। अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें। बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को अपने कार्य के साथ नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्यापारिक  यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियों का संचार होगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण का भाव रहेगा।


आज का शुभ रंग : गेरुआ लाल।


आपके लिए शुभ व्यापार: पैतृक कारोबार।


आज का उपाय: विल्व पत्र पानी डाल कर स्नान करें।


कन्या:- आज सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में उत्पन्न तनाव समाप्त होगा। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में अवरुचि कम होगी। अपने मन को न बहकने दे। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका अग्रणी रहेगी। किसी अभिन्न से भेंट हो सकती है। शेयर,लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिससे आपकी खुशी का ठिकाना न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई।


आज का शुभ रंग: हल्का पीला।


आपके लिए शुभ व्यापार: गौ माता के चारे का कारोबार।


आज का उपाय: भुना हुआ आटा बूरा मिलकर चींटियों को खिलाएं।


तुला:- आज कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी जोखिमपूर्ण कार्य को करने में सफल होंगे। जिससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को विशेष लाभ होगा। कृषि कार्यों में मित्रों एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा। पशुओं के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। विदेश सेवा में संलग्न लोगों की पदोन्नति होगी। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा।


आज का शुभ रंग: नारंगी।


आपके लिए शुभ व्यापार: चित्रकारी।


आज का उपाय: गूलर के पेड़ पर जल चढ़ाएं।


वृश्चिक: आज खेलकूद प्रतियोगिता में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूर देश से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा।


आज शुभ रंग: दूधिया।


आपके लिए शुभ व्यापार: विद्युत उपकरणों का कारोबार।


आज का उपाय: मंदिर में हवन सामग्री का दान करें।


धनु:- आज धन एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। आप पुराना भवन छोड़कर नए भवन में जाएंगे। कार्य क्षेत्र में उच्च सदस्य व्यक्ति से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपके मन में उनके पास सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब होने से मन कुछ-खिन्न रहेगा।


आज का शुभ रंग: खूनी लाल।


आपके लिए शुभ व्यापार: पीतल का कारोबार।


आज का उपाय: थोड़ी पिसी हुईं हल्दी पानी में डाल कर स्नान करें।


मकर: आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भूमि ,भवन, वाहन का सुख प्राप्त होगा।  कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन पर ध्यान दें। जुआ सट्टा खेलने से बचें। किसी के विवाद में पढ़ने से बचें अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कला अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सरकार से सम्मान प्राप्त होगा।


आज शुभ रंग: सफेद पारदर्शी।


आपके लिए शुभ व्यापार : लकड़ी से बनी वस्तुएं का कार्य।


आज का उपाय: गरीबों को पुराने गर्म वस्त्र दान करें।


कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में आपका प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। पुराना वाहन बेचकर नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान को रोजगार मिलने से आपको बेहद खुशी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति समय पर धोखा दे सकता है। अतः सावधान रहें नौकरी में पदोन्नति होगी।


आज का शुभ रंग: हल्का हरा।


आपके लिए शुभ व्यापार: चमड़े का कारोबार।


आज का उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।


मीन:- आज कार्य क्षेत्र में कोई विश्वास पात्र  व्यक्ति षड्यंत्र रच कर का परेशान कर सकता है। जिससे आपकी भावनाएं हाथ हो सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने के योग हैं। मित्र एवं परिजनों के साथ पर्यटन का लुफ्त उठाएंगे। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। 


आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।


आपके लिए शुभ व्यापार: समाचार पत्र।


आज का उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।


ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया