Agra News : राष्ट्रीय ग्राहक दिवस पर आयोजित की गई संगोष्ठी, ब्रांड का नाम बढ़ा देता है दाम

−अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत) ने किया ग्राहकों को जागरुक

−ग्राहकों को दी गई ठगी से बचाव की जानकारी, कहा ब्रांड के खेल को समझें  

मनोहर समाचार, आगरा। ब्रांडेड सामान खरीदने की होड़ में ग्राहक भारी ठगी का शिकार हो रहे हैं। जो जूता पूरी दुनिया में आगरा से जाता है, नामी ब्रांड बनता है, वो ही जूता वापस ब्रांडेड टैग के साथ जब वापस आगरा आता है तो कीमन दोगुनी हो जाती है। ब्रांड का नाम, बढ़ा देता है नाम। इसके समझें और जागें। राष्ट्रीय ग्राहक दिवस पर ग्राहकाें इन शब्दों के साथ जागरुक किया अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत) द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने।


बल्केश्वर स्थित अग्रसेन पार्क में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला आगरा (ब्रज प्रांत) द्वारा राष्ट्रीय ग्राहक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ग्राहकों को ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। 

24 दिसंबर को राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगोष्ठी में जिलापूर्ति अधिकारी संजीव दुबे ने ग्राहकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया। उन्हें ठगी से बचाव कैसे करें। इसकी पूरी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि "राष्ट्रीय ग्राहक दिवस नहीं अपितु एक लोकपर्व है। संस्था द्वारा इस पर्व को ग्राहक पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोहर पुर से बल्केश्वर महादेव मंदिर तक 28 दिसंबर को रैली निकाली जाएगी।"

संघ के प्रांत प्रचारक धमेंद्र जी ने कहा कि "वस्तु खरीदते समय बिल अवश्य लें। वस्तु की एमआरपी, मेन्युफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। इसके बाद ही सामान की खरीददारी करें।"

जिला प्रभारी सुमन गोयल ने कहा कि "जो भी सामान खरीदें। दुकानदार से उसका बिल जरूर लें। ऐसा करने से आप ठगी का शिकार होने से बच जाएंगे।" 

अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने कहा कि "ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ शिकायत करें। संस्था पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दें। संस्था उस ग्राहक के साथ ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। कार्रवाई कराने का काम करेगी।"

इस मौके पर द्वितीय आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाया गया। संगोष्ठी में मौजूद लोगों ने महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए संस्था पदाधिकारियों का आभार जताया। 



इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. अशाेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशाेक बाबू गुप्ता, जिला सचिव अमित ग्वाला, संगठन मंत्री प्रदीप लूथरा, जिला कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रभारी अंजू दियालानी और डॉ. मनिंदर कौर, आशा अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया