Agra News : सूर सदन में वनवासी कल्याण आश्रम का गरिमामय वार्षिकोत्सव हुआ आयोजित

मनोहर समाचार, आगरा। बनवासी कल्याण आश्रम सम्बद्ध सेवा प्रकल्प संस्थान आगरा का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम एमजी रोड स्थित सूरसदन सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम जी, भारत माता और कल्याण आश्रम के संस्थापक बाला साहेब देशपांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आगरा में संचालित नवीन मंगरानी वनवासी कन्या छात्रावास और श्रीमती राज फर्सिया वनवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने सबका मन मोह लिया। जिसमें नृत्य देश भक्ति गीतों के साथ बम्बू डांस मुख्य रहा।

कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष विवेक मोहन अग्रवाल ने बताया कि "सेवा प्रकल्प संस्थान जो वनवासी कल्याण आश्रम की प्रांतीय इकाई है, जिसमें आगरा नगर में दो वनवासी कन्या छात्रावास संचालित हो रहे हैं। जिसमें 36 जनजातीय कन्या शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, जो उत्तर पूर्व, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की हैं।" कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भगवान सहाय राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम ने बताया कि "पूरे देश में 12 करोड़ कि संख्या में जनजाति समाज रहता है, जिसमें बनवासी कल्याण आश्रम 1952 से सेवा कार्य कर रहा है। इसके 21000 सेवा के प्रोजेक्ट हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य खेलकूद और ग्राम विकास के कार्य होते हैं।अभी रायपुर में 28 दिसंबर से खेल महाकुंभ प्रारंभ हो रहा है, जिसमें पूरे देश से 2000 जनजाति चयनित खिलाड़ी आयेंगे।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय सेवक संघ ने बताया कि "सेवा प्रकल्प संस्थान द्वारा उत्तराखंड और आगरा में 8 छात्रावास चल रहे हैं, जिसमें आप सबकी सहयोग की अपेक्षा है। आप सभी नगरीय क्षेत्रों के सम्पन्न परिवारों को एक बार अपना अमूल्य समय निकाल कर बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा कार्यों को जाकर देखना चाहिए, ताकि आप किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं यह समझ आए। बनवासी क्षेत्रों में धन के सहयोग के साथ तन और मन के सहयोग की भी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर तरुण सिंघल ने बताया कि "आगरा में बहुत सारे चिकित्सक इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल कैंप लगाने जाते हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नीतेश गुप्ता सीए ने जनजाति संस्कृति को समाज की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि "हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, इस अमूल्य धरोहर को बचाए रखने की। हम सभी को मिलकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करना चाहिए।"

कार्यक्रम के संयोजक अविनाश राणा ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पौरुष गुप्ता और उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत नाटक अंधा युग को आध्यात्मिक संदेश देने वाला बताया।

नगर अध्यक्ष संतोष गुप्त ने सेवा प्रकल्प संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रशंसा की, जिसके कारण ये कार्यक्रम सफल हुआ। उन्होंने आगरा के वनवासी कल्याण आश्रम के सहयोगी जनों का धन्यवाद किया, जो अपना समय निकाल कर कार्यक्रम में आए। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम कर किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत भोजन प्रसादी की व्यवस्था श्री राजवीर सिंह चंदेल द्वारा संभाली गई।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर सुनीता पंजवानी, डॉ. प्रतिमा गुप्ता और डॉ. सोनल गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक अविनाश राणा, सह संयोजक अमित शर्मा रहे। 

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

बनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री डालचन्द्र, डॉ. पंकज भाटिया, अनुराधा भाटिय़ा, विवेक उपाध्याय, अमिता शर्मा, डॉ. ब्रह्मानंद गोयल, स्वदेश विकल, राजवीर चंदेल, सुरेश अग्रवाल, जितेन्द्र वर्मा, अलंकार सक्कसेरिया, विकास अस्थाना, मनीष तिवारी, नरेश त्यागी, सत्यपाल शर्मा, आलोक वर्मा, चंद्रदत्त, करुणा भदौरिया, सिमरन दयालानी, संदीप दरगर, वन्दना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया