Agra News : 6 दिसम्बर को क्या कहते हैं आपके सितारे

मनोहर समाचार, आगरा। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र सनातन संस्कृति को समर्पित होने के साथ लोगों के जीवन आने वाली बाधाओं की सटीक जानकारी और समस्याओं के निदान का उपाय वैदिक तरीकों से सुझाते हैं। ऐसे प्रकांड विद्वान की राशियों पर ये ज्योतिषीय गड़ना आपको अवश्य प्रभावित करेगी। 

डॉ. अरविन्द मिश्र द्वारा दैनिक राशिफल आपके लिए एक सन्देश है, ताकि आप अपने जीवन में नकारात्मकता को त्याग कर सकारात्मकता का परिचय दें। साथ ही सनातन धर्म के प्रति समर्पित हों। 

मेष :- कर्म उद्योग में सफलता का योग है।  किसी की कई सुनी बातों पर विशेष ध्यान ना दें। विरोधी परेशानी में डाल सकता है। बढ़ते दायित्व को संभाले। मेहनत से भाग्य का सितारा चमकेगा। अनपेक्षित आवागमन से खर्च बढ़ेगा। देश देशांतर देश देशांतर से समाचार मिलेगा। पूर्व की अपेक्षा आमदनी कुछ बढ़ेगी। दोस्तों में सरसता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में निकटताआएगी। 

 शुभ रंग: हल्का गुलाबी।

शुभ व्यापार: जूता उद्योग।

उपाय: तिल, गुड़ और रेवड़ी जल में प्रवाहित करें।

वृष:- पदोन्नति का अवसर हाथ आएगा। श्रीवृद्धि यशो उपलब्धि मन खुश करेगी। भूमि ,भवन, वाहन आदि के लेनदेन की इच्छा पूरी हो जाएगी। सामाजिक धार्मिक कर्तव्यों के प्रति सचेत रहें। आगम प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। पूर्व की अपेक्षा आमंदनी कम होगी। सरकारी अर्थदंड का सामना करना पड़ सकता है। दोस्ती में सरसता बढ़ेगी। घर गृहस्थी का सुख मिलेगा। कुछ समय ऊहापोह में व्यतीत होगा। बच्चों की पढ़ाई अच्छी चलेगी ।

शुभ रंग: सफेद।

शुभ व्यापार: हार्डवेयर बिजनेस।

उपाय: सफेद रेशमी कपड़े दान करें।

मिथुन:-गीत संगीत में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से सावधान रहें। सचेत रहने वालों का भाग्य साथ देगा। पड़ोसियों से पुराने विवाद सुलझेंगे। राज समाज में नए संपर्क बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी में कर्मचारी परेशानी खड़ी करेगा। अनपेक्षित आवागमन से क्षोभ भी बढ़ेगा। परिवार में खुशी छाएगी। कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: चितकारा।

शुभ व्यापार: खाद्यान्न व्यापार।

उपाय: हरे तथा चौड़े पत्तों वाले पौधे घर की छत पर लगाए। 

कर्क:- पुराने झंझट से ले देकर छुटकारा मिलेगा। इच्छित सहयोग मिलने से मन खुश होगा। कारोबार में बदलाव होगा। साहित्य संगीत में रुचि बढ़ेगी।कारोबार में बदलाव की प्रक्रिया अच्छी रहेगी। शादी पार्टी में जाने की खबर आएगी। घर गृहस्थी की समस्या सुलझेगी। आलस्य प्रमाद से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा में सुख सुविधा प्राप्त होगी।

शुभ रंग: बैंगनी।

शुभ व्यापार: बैंक।

उपाय: अपनी बहिन, बेटी, बुआ, मौसी आदि को हरे वस्त्र दें।

सिंह:- साझे के काम से विशेष लाभ होगा।  राजनीतिक माहौल में रुतबा बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अन्तर विरोध से बचे रहें ।लंबी यात्रा संभव हो तो टाल दें। आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। समय का सही उपयोग करें। मेहनत के चलते भाग्य का सितारा बुलंद होगा। 

शुभ रंग : पर्पल।

शुभ व्यापार: हीरा व्यवसाई।

उपाय: ज्वार और दही मन्दिर में अर्पित करें और बादाम खाएं।

कन्या:-ग्रह चाल का प्रभाव उत्तम है। अचानक धन लाभ होगा। महिलाओं का समय परिचर्चा में बीतेगा। स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। लंबी लाभकारी योजना में पूंजी निवेश कर सकते है। मंगल उत्सव की सूचना मिलेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी की घनिष्ठता से बचें। लाभ होगा।

शुभ रंग: सुनहरा।

शुभ व्यापार: कोचिंग।

उपाय: भीगी हुई साबुत मूंग का दान करें।

तुला:- लंबी लाभकारी योजना में पूंजी खर्च कर सकते है। जिससे यकायक लाभ का संयोग बनेगा। धोखेबाजों से सावधान रहें। मंगल उत्सव का निमंत्रण प्राप्त मिलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। जमीन ज्यादा वाहन आदि लेने की इच्छा बलबंती होगी। पुरानी दोस्ती में सरसता बढ़ेगी।

शुभ रंग: नीला।

शुभ व्यापार: गैराज।

उपाय: इत्र लगाए।

वृश्चिक:- नई वस्तु खरीद का अवसर मिलेगा। श्री वृद्धि से पड़ोसी को परेशानी होगी। बदलते परवेश में नित्यानंद का अनुभव होगा। देश-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। पुराना विवाद में सुलझ जाएगा।स्वास्थ्य में परेशानी संभव है। व्यापार में अच्छी आमंदनी होने का रास्ता खुलेगा। इच्छित भूमि, वाहन , आदि लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: मूंगिया।

शुभ व्यापार: ऊनी कपड़े का व्यापार।

उपाय: बहते हुए पानी में साबुत मसूर दाल बहाएं।

धनु:- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जमीन जायदाद का सुख मिलेगा। देव दर्शन घर गृहस्थी की इच्छा शक्ति बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सरसता बढ़ेगी। गोचर की अनुकूलता से विकास को बल मिलेगा। उन्नति का समाचार खुश करेगा। वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। मेहनत के चलते भाग्य का सितारा बुलंद होगा।

शुभ रंग : चटक लाल।

शुभ व्यापार: आयात निर्यात।

उपाय: पुरोहित को पीले रंग के पदार्थ का दान करें।

मकर:- समय को ध्यान में रखते हुए कम करें। असफलता के मध्य सफलता मिलेगी। योजना को साकार रूप देने में आप सक्षम होंगे। बनते बिगड़ते परवेश में नए आयाम मिलेंगे। विरोधी की प्रक्रिया का ध्यान रखें। प्रतियोगिता परिणाम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य आरंभ कीजिए। भाग्य प्रशस्त होगा। घर गृहस्थी में सामंजस्य बनाए रखें। आलस्य प्रमाद से बचें। घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: काला।

शुभ व्यापार: ऑटो पार्ट्स।

उपाय: पीपल के पेड़ के पास कड़वे तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ:- कारोबार में तरक्की का संयोग बनेगा। मंगल उत्सव मिलन फायदे में रहेगा। कटु वाणी का प्रयोग न करें। लाभ संयोग बनेगा। राजनीतिक क्षेत्र में ध्यान में रखते हुए कार्य करें। असफलता के मध्य सफलता मिलेगी। भौतिक वस्तुओं का सुख मिलेगा। घर गृहस्थी में नई खुशी मिलेगी।

शुभ रंग: आसमानी नीला।

शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।

उपाय: काली भेस को तेल की चुपड़ी रोटी खिलाएं।

मीन:- पुराने संपर्क से आर्थिक लाभ होगा। सजगता से अधूरा काम पूरा हो जाएगा। नए संपर्क का फायदा मिलेगा। ना चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। मर्यादा रहित व्यवहार से बचें। उत्तम ग्रह चाल से आमदनी अच्छी होगी। खरीद फरोख्त के धंधे में नफा मिलेगी। यात्रा छोटी लाभदायक रहेगी। अनावश्यक परिचर्चा से बचें।

शुभ रंग : नारंगी।

शुभ व्यापार: व्यापारिक सलाहकार।

उपाय: गाय को चने की दाल खिलाएं।


ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान ,संजय प्लेस आगरा 

परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक 

मो.- 9412343560 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया