Astro News : राशियों में प्रतिदिन ग्रह-नक्षत्र लाते हैं परिवर्तन
मनोहर समाचार, आगरा। प्रत्येक जातक के जीवन में ग्रह नक्षत्र के गोचर से राशियों की दशा और दशा में अनुकूल और प्रतिकूल असर दिखता है, जिसके विषय में प्रखर ज्योतिषाचार्य गड़ना कर राशियों का हाल बताते हैं। आइए ऐसे ही विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी से जानते हैं आपकी राशिफल के बारे में।
13 दिसंबर 2024 का राशिफल
मेष :- आज विरोधियों की नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचें। समीपस्थ यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। अपने सगे संबंधियों ईस्ट मित्रों से कुछ सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में समझदारी से निर्णय लें। अधिक जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के क्षेत्र में पढ़ाई के अतिरिक्त, प्रेम प्रसंग आदि के संबंध में अधिक सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीला।
शुभ व्यापार : व्यायाम शाला।
उपाय: रोटी पकाने से पहले तवे पर पानी छीटें दें।
वृष:- आज कार्य क्षेत्र में संयम बना कर रखें। विशेष रूप से सहयोगियों के साथ सामंजस्य बिठाने की आवश्यकता रहेगी। अपनी भावनाओं को सकारात्मक बनाएं। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए सोच समझकर निर्णय लें।विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में कुछ उतार चढाव जैसी स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी अभिरुचि कम होगी।
शुभ रंग: नीला।
शुभ व्यापार: मार्केटिंग।
उपाय: स्त्रियों का सम्मान करें।
मिथुन:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। बुद्धि विवेक से अपनी मान प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे। नवीन संपत्ति क्रय विक्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे। माता-पिता की ओर से यथा संभव सुख सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: चमकीला हरा।
शुभ व्यापार: फार्मास्युटिकल फैक्टरियां।
उपाय: पत्नी के साथ फिर से फेरे लें।
कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में परिवर्तन आदि के संकेत प्राप्त होंगे। अपने ऊपर पूरा भरोसा रखें। दूसरों के बहकावे आदि के चक्कर में न फंसे। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों की पदोन्नति आदि होने के योग बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य के अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक स्थिति की ओर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में ताल मेल बना रहेगा।
शुभ रंग: भूरा।
शुभ व्यापार: खाद्य सामग्री से संबंधित व्यापार।
उपाय: बहते पानी में नारियल बहाएं।
सिंह:- आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। आप अपने पराक्रम बुद्धि चातुर्य से अपनी स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। शत्रु पक्ष के समक्ष अपनी कमजोरी को उजागर न करें। वे आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग: खूनी लाल।
शुभ व्यापार: कैमिस्ट की दुकानें।
उपाय : केसर का तिलक लगाएं।
कन्या:- आज कार्य क्षेत्र के प्रति अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। अनावश्यक तर्क वितर्क आदि से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। वाणी से किसी को कटु वचन ना कहें। सहोदर भाई बहनों के संबंध में मन में चिंता बनी रहेगी। संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग: नारंगी।
शुभ व्यापार: ट्रेडिंग।
उपाय: पैरों के अंगूठों में चांदी पहनें।
तुला:- आज आप अपने पराक्रम से कार्य क्षेत्र में उन्नति करने में सफल होंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक तर्क वितर्क से बचने का हर संभव प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। भूमि ,भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग: मेहरून।
शुभ व्यापार: चाय कॉफी पार्लर।
उपाय: माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।
वृश्चिक:- आज संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ाने से लाभ होगा। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश से कोई शुभ सूचना आदि प्राप्त होगी।कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी।
शुभ रंग: गुलाबी।
शुभ व्यापार: भवन निर्माण सामग्री।
उपाय: गंजे या काले व्यक्ति से दूर रहें।
धनु:- आज व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धन की स्थिति कुछ सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को योजनावद्ध तरीके से अध्ययन में जुटने से लाभ होगा। प्रेम संबंध आदि में स्थिति अधिक अच्छी नहीं रहेगी। पति पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: गेहुआं।
शुभ व्यापार: रबड़ का व्यापार।
उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
मकर:- आज किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को बनाए रखें। घर में कोई भी धार्मिक, मांगलिक कार्य कार्य उत्सव सम्पन्न होने की संभावना रहेगी। अपनी सोच को सही दिशा दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में अधिक परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध आदि के प्रति मन में कुछ तनाव रहेगा।
शुभ रंग: नीला।
शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।
उपाय: धर्म की मार्ग पर चलें।
कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में व्यवसाय आदि में अधिक परिश्रम करने पर भी उस अनुपात में सफलता प्राप्त नहीं होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सगे संबंधियों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी। संपत्ति संबंधित क्रय विक्रय के लिए समय ठीक रहेगा। संतान पक्ष की समस्याओं को लेकर मन में चिंताएं अधिक बढ़ सकती हैं। नए प्रेम प्रसंग बनेंगे।
शुभ रंग: आसमानी नीला।
शुभ व्यापार: बेकरी।
उपाय: गरीबों को अपने पुराने गर्म वस्त्र दान करें।
मीन:- आज महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें, अधिक जल्दबाजी में विशेष रूप से कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी में विश्वास न करें। आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। अनावश्यक कार्यों में खर्च होने की संभावना रहेगी। वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। प्रेम प्रसंग आदि भावनात्मक लगाव में कमी होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई अभिन्न मित्र मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा।
शुभ व्यापार: मनोविश्लेषक ।उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं