Agra News : अग्रवाल संगठन दयालबाग की खेलकूद प्रतियोगिता 9 फरवरी को

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग द्वारा आगामी 9 फरवरी को चौधरी बीरीसिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसी के तहत कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। 

आयोजन के पोस्टर का अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका, कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, सदस्य विकास गर्ग, सहित महिला मंडल संयोजिका श्रीमती अर्चना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, बबीता मित्तल, संध्या गर्ग, संगीता गर्ग, गरिमा गर्ग, दीक्षा अग्रवाल आदि ने विमोचन किया।

संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि "9 फरवरी को प्रातः 11 बजे से बीरीसिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 मीटर एवं 100 मीटर साधारण दौड़ सभी वर्गों की, वही म्यूजिकल कुर्सी दौड़ एवं गाजर बिस्किट दौड़ तथा नींबू चम्मच दौड़ व रस्सी कूद एवं कपल्स रिले दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

शुभारंभ मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग करेंगे। वहीं कार्यक्रम के अतिथि के रूप में सुरेश अग्रवाल, वीके गर्ग एल्डिको, अनूप अग्रवाल, गोपालदास बंसल, डॉ. सतीश अग्रवाल होंगे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया