Agra News : सरस्वती विद्या मंदिर में माँ शारदा के प्राकट्य दिवस पर हवन व यज्ञ
मनोहर समाचार, आगरा। प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा में बसंतोत्सव आधात्मिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से यज्ञ, हवन, पूजा, अर्चना के साथ छात्रों ने खेली फूलों की होली, सम्पूर्ण वातावरण पीत पुष्प मय हो उठा। मुख्य यजमान के रूप में महेन्द्र गर्ग सपत्नीक,और राकेश मंगल सपत्नीक उपस्थित रहे।
प्रबंध समिति के संरक्षक विजय गोयल, सदस्य एपी मिश्रा, शैक्षिक कोर कमेटी के अध्यक्ष विश्वेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी, पूनम द्विवेदी के सहित सभी छात्र और अध्यापक, अध्यापिकाओं ने यज्ञ हवन के साथ फूलों की होली का आनंद लिया और बसंतोत्सव मनाया।
कार्यक्रम संयोजिका रजनी गुप्ता, सरला भारद्वाज, अंशु शर्मा, सीमा शर्मा, मनि गुप्ता, पूनम पांडे, निधि जैन, रुचि जैन, मधुरिमा शर्मा, प्रवीण शर्मा, अरविंद मिश्रा, किशन सारस्वत, ज्ञानेंद्र तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, रोहित चौधरी, नारायण चतुर्वेदी, कृष्ण चंद्र दुबे के निर्देशन में भव्य उत्सव सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।


जय मां सरस्वती
जवाब देंहटाएं