Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और और समाधान
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।
04 फरवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से व्यर्थ वाद विवाद से बचें। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में जनता से अपार समर्थन प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: कांच उद्योग।
आज का उपाय: श्री हनुमान जी को लाल लंगोट पहनाएं।
वृष:- नौकरी में पदोन्नति के साथ नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में आई बाधा दूर होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी।
आज का शुभ रंग: बैंगनी।
आपके लिए शुभ व्यापार: लकड़ी के बने सामान की दुकान।
आज का उपाय: नव दंपती को भोजन कराएं और वस्त्र दें।
मिथुन:- आज व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों पदोन्नति मिलेगी। लेखन,पत्रकारिता एवं बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन संबंधी बाधा से मुक्ति मिलेगी।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: खेती किसानी।
आज का उपाय: नेत्रहीनों को मीठा भोजन खिलाएं।
कर्क:- आज वाहन तीव्र गति से न चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: नारियल पानी का कारोबार।
आज का उपाय: भगवान श्री कृष्ण जी को माखन का भोग लगाएं।
सिंह:- आज राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है । दांपत्य जीवन में सुख एवं सामंजस्य बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग : लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: सरकारी ठेकेदारी।
आज का उपाय: कुष्ठ रोगियों को भोजन खिलाएं।
कन्या:- आज व्यापार में स्थिति सुधरेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। यात्रा में नए मित्र बनेंगे। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। धन एवं मान में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: तोतई हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: खदानों से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
तुला:- आज दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक संदेह बढ़ सकता है। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। शेयर,लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त होगा। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: खांड का कारोबार।
आज का उपाय: माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।
वृश्चिक: आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। सुख सुविधा की वस्तुएं खरीद कर घर ला सकते हैं। निर्माण संबंधी कार्य में आई बाधा दूर होगी। यात्रा में सावधानी बरतें ,चोट लग सकती है।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: सुरक्षा संबंधी कार्य।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु:- आज माता-पिता से भेंट हो सकती है। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से वर्चस्व बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सफलता मिलेगी।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण कार्य।
आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की आराधना करें।
मकर: आज भूमि,भवन, वाहन खरीदने की योजना बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से चिंता समाप्त होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: सीमेंट की एजेंसी।
आज का उपाय: काले तिल काले कपड़े में बांध कर पानी में बहाएं।
कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में साथी से अकारण अनबन हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होने से मन खुश रहेगा।
आज का शुभ रंग: स्लेटी।
आपके लिए शुभ व्यापार: लोहे के सामान की दुकान।
आज का उपाय: पीपल के पेड़ के पास देशी घी दीपक जलाएं।
मीन:- आज नवीन वाहन खरीदने की योजना बनेगी। अपनी सामर्थ्य अनुसार कार्य करें ,अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार में समयवद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छी आमदनी होगी।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: संगीत कीर्तन।
आज का उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।
डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560, 7669288638

जय हो
जवाब देंहटाएं