Agra News : विश्व कैंसर दिवस पर छात्रों को किया जागरूक
मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में विश्व कैंसर दिवस पर योग गुरु मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि "अनियमित दिनचर्या, तनाव, नशा, 3g, 4g, टावर, प्रदूषण, फास्ट-फूड आदि कैंसर के जनक हैं। हमें परिश्रम पूर्ण स्वस्थ लाइफ अपनानी चाहिए। व्यायाम और योग करना चाहिए, खुश रहना चाहिए।"
उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए संकल्प लिया फास्ट-फूड न खायेंगे। देश सेवा करेंगे, भारत को प्रदूषण मुक्त करेंगे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा, आचार्य सुनील चौधरी, शिवेंद्र यादव, अंशु शर्मा, सरला भारद्वाज, सुजीत मालौनिया आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें