Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े उपाय

मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।

2 फरवरी  2025 का राशिफल 

मेष :- आज स्वास्थ्य पर मौसम की प्रक्रिया होगी। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। मेहनत के चलते भाग्य चमकेगा घर गृहस्थी का सुख मिलेगा।

शुभ रंग : गेरुआ।

उपाय: मिट्टी पर बैठ कर स्नान न करें किन्तु स्नान करते समय नंगे तलवे भूमि पर नहीं बल्कि पत्थर या लकड़ी पर होने चाहिए।

शुभ व्यापार: जल्दी खराब होने वाले सामान। 

वृष:- आज बदलते माहौल से सतर्क रहें। समय अनुकूल रहेगा। बढ़ती जिम्मेदारियां को संभालेंगे। विरोधी पर नजर रखें। घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जाएगा। 

शुभ रंग: भूरा।

उपाय:  घर की छत पर लकड़ी, ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।

शुभ व्यापार: तेल रिफाइनरी। 

मिथुन:- आज सुखद समाचार मिलेगा।बनते बदलते परवेश में सावधान रहें। अधिकारी की हां में हां मिलाते रहें।

शुभ रंग: बैंगनी।

उपाय: अपने गुरु का सम्मान करें।

शुभ व्यापार: इंटीरियर डेकोरेशन। 

कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में कामकाज की रूपरेखा बनेगी।  लाभ की रूपरेखा बनेगी। कार्य आरंभ कीजिए भाग्य और मेहनत के चलते सितारा चमकेगा। 

शुभ रंग: मूंगिया।

उपाय: परस्त्रीगमन न करें, कामुकता से बचें अर्थात संयम से रहें।

शुभ व्यापार: प्रिंटिंग प्रेस।

सिंह:- आज घर का झंझट सुलझेगा। शादी में जाने का निमंत्रण मिलेगा। बढ़ते उत्तरदायित्व को निभाएंगे। प्रतियोगिता परिणाम श्रेष्ठ निकलेगा। 

शुभ रंग: पीला।

उपाय: काली गाय की सेवा करें।

शुभ व्यापार: इंजीनियरिंग फर्में।

कन्या:- आज बढ़ते उत्तरदायित्व को संभालेंगे। समय की नजाकत को ध्यान में रखें। घर में नए मेहमान के आने की खुशी होगी। 

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

उपाय: किसी से धोखा, जालसाजी न करें।

शुभ व्यापार:  मंत्री।

तुला:- आज विरोधी से सावधान रहें। कोई तुम्हें गुमराह करने की कोशिश करेगा। समय को ध्यान में रखें। आलस्य प्रमाद से बचें।

शुभ रंग: मैटल।

उपाय: वीरान जगह पर भूमि के नीचे सुरमा दबाएं।

शुभ व्यापार: जुताई।

वृश्चिक: आज सुख उपभोग की वस्तुएं खरीदी जाएंगी। व्यवसाय की रुकावटें दूर होगी। दोस्तों के साथ मटरगश्ती का समय मिलेगा। 

शुभ रंग: सिल्वर।

उपाय: दूध या दही का तिलक लगाएं।

शुभ व्यापार: चर्म उद्योग। 

धनु:- आज भूमि, वाहन आदि का लेनदेन फायदेमंद रहेगा। पुराने रोग ऋण से छुटकारा मिल जाएगा। कहीं से शुभ समाचार आएगा। 

शुभ रंग: काला।

उपाय: तेल में अपना मुंह देख कर सरसों के तेल का भरा बर्तन पानी के भीतर जमीन के नीचे दबाएं।

शुभ व्यापार: व्यापारी। 

मकर: आज मान सम्मान बढ़ेगा। कानूनी विवाद से मुक्ति हो जाएगी। लंबी लाभकारी योजना में पूंजी खर्च होगी। लाभ खर्च का संतुलन बना रहेगा। 

शुभ रंग: हरा।

उपाय: संतान के जन्म लेने पर मीठा न बांटे, यदि बांटे तो उसमें थोड़ा नमक लगा दें।

शुभ व्यापार: थियेटर।

कुंभ:- आज धार्मिक यात्रा में खुश रहेंगे। कार्य पूर्ति का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में तरक्की होगी। मंगलोत्सव की सूचना मन को खुश करेगी। 

शुभ रंग: मेहरून।

उपाय: मांस और शराब सेवन न करने पर आयु दीर्घ होगी।

शुभ व्यापार: वकालत।

मीन:- आज मेहनत के चलते आगम प्राप्ति के नई रूपरेखा बनेगी। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ेगा। 

शुभ रंग: गुलाबी।

उपाय: कुएं में कच्चा दूध गिराएं।

शुभ व्यापार: होटल।

डॉ० अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो० 9412343560, 7669288638

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया