Agra News : नेशनल चैम्बर में ‘मानक पर मंथन’ बैठक संपन्न
-सेफ्टी फुटवियर का परिचय
-सेफ्टी फुटवियर के मानकों में हुए बदलाव की जानकारी
-सेफ्टी फुटवियर के नये वर्गीकरण
-सेफ्टी फुटवियर के मैनुअल में समय समय पर बदलाव
-सेफ्टी फुटवियर की आवश्यकता
मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, के बैनर तले बीआईएस विभाग द्वारा ‘मानक पर मंथन’ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का स्वागत अधिकारी बी आई एस नोएडा के डिप्टी डायरेक्टर अफसर इमाम द्वारा किया गया। अफसर इमाम ने सुरक्षा जूतों (सेफ्टी फुटवियर) के परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुरक्षा जूतों के विभिन्न वर्गीकरण तथा मानकीकरण में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने मैनुअल को नियमित रूप से पढ़ने और उसके अनुपालन पर विशेष जोर दिया।
उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने सैफ्टी फुटवियर की गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु बी आई एस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बैठक के अंत में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संजय कुमार गोयल, विवेक जैन एवं बीआईएस विभाग से देवांश पचौरी, सुनील गुप्ता, पुष्पेंद्र, आलोक, दिलीप, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें