Agra News : ग्राहक के साथ व्यापारी का भी प्रशिक्षण वर्ग हो-नारायण भाई शाह
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह का आगरा आगमन हुआ। ब्रज प्रांत के तीन जिलों मथुरा, हाथरस, आगरा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बलकेश्वर में था। जिला अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया "आगरा जिले मे राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास हुआ कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श उनका परिचय, ग्राहक पंचायत का विषय, ग्राहक पंचायत का उद्देश्य पीडि़त मानव की सेवा करना है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया "जो ग्राहक ठगा गया है, उसको जागरूक करना, ग्राहक अपने अधिकारों को स्वयं पहचानें और अपनी लड़ाई को खुद लड़ें, इसके लिए ग्राहक पंचायत समय-समय पर ग्राहकों को प्रशिक्षण दें। अगर व्यापारी है तो व्यापारी को भी प्रशिक्षण दें।"
ब्रज प्रांत अध्यक्ष श्री वीके अग्रवाल ने ग्राहक पंचायत के 50 वर्ष पूरे होने पर ग्राहक पंचायत की कार्य रीति नीति उपस्थित सदस्यों को बताई कि कहीं भी ग्राहक का शोषण होता है तो उसके पीछे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूरी टीम काम करती है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह ने बताया उत्पादन और वितरण का तालमेल होगा तब ही ग्राहक का लाभ होगा।
उपस्थित सदस्यों को ग्राहक पंचायत के विषय में बहुत कुछ जानकारियां दी। कार्यक्रम में सुमन गोयल, मयंक खंडेलवाल, सुरेंद्र नरूला, अशोक बाबू गुप्ता, सुधीर आर्य, अर्जुन पंडित, अशोक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, रोहित ज्ञानी, गुरदास लालवानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र पाठक जी ने किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें