Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल
मनोहर समाचार, आगरा। 9 फरवरी 2025 का राशिफल।
मेष :- आज ग्रह गोचर के अनुसार समय शुभ फलदायक है। बढ़ती जिम्मेदारियां को संभाले। अधिकारी की हां में हां मिलाते रहें। भाग्य का सितारा चमकेगा। बढ़ते जनसंपर्क से फायदा मिलेगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
आज का शुभ रंग: मेहरून।
आपके लिए शुभ व्यापार: अग्नि से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र पूजा करें।
वृष:- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। बढ़ते दायित्व को संभाले। विरोधियों पर नजर रखें। घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जाएगा। सुखद समाचार मिलेगा। राजनीति में उच्च सफलता प्राप्त होने के संकेत मिले।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: होटल व्यवसाय।
आज का उपाय: भगवान शिव को गन्ने रस अर्पित करें।
मिथुन:- आज रोजमर्रा के कामों में तरक्की होगी। कहीं से सुख समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। इच्छित वस्तु खरीदी जाएगी। मेहमान के आगमन से चहल-पहल बढ़ेगी। राजनीति में आपकी प्रभावी भाषण शैली की प्रशंसा होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: धन का लेन देन।
आज का उपाय: गौ शाला में गायों को सर्दी से बचने हेतु व्यवस्था करें।
कर्क:- आज उन्नति का शुभ अवसर हाथ आएगा। सुखद समाचार मन खुश रखेगा। मेहमान के आने से गृह खर्च बढ़ेगा। लोकोपवाद की आशंका से बचे रहें। कोई भी ऐसा कार्य न करें। जिससे आपकी मानहानि हो।
आज का शुभ रंग: क्रीम।
आपके लिए शुभ व्यापार: समुद्री उत्पादों का कारोबार।
आज का उपाय: माता के चरणस्पर्श करें।
सिंह:- आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। घर में सुख सुविधा की वस्तु खरीद कर ला सकते हैं। बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाले। लोकोपवाद की आशंका से बचें रहें। मर्यादा रहित व्यवहार त्यागें। संगीत, साहित्य के प्रति प्रेम बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग : गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: साहूकारी।
आज का उपाय: उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।
कन्या:- आज संतान सुख में वृद्धि होगी। तीर्थ यात्रा अथवा देव दर्शन के योग बनेंगे। व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। मेहनत के चलते भाग्य का सितारा चमकेगा। पुराने दोस्त से मिलन होगा। घर गृहस्थी का विचार बनेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: खाद्यान्न का कारोबार।
आज का उपाय: गरीबों को मूंग की दाल का हलुआ बांटे।
तुला:- आज व्यापार में लाभ की संभावना बनेगी। घर गृहस्थी की इच्छा बलबंती होगी। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। देश-विदेश से अच्छी खबर आएगी। संतुलित दिनचर्या बनाए रखें।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: फैशन डिजाइनिंग।
आज का उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज चुगाए।
वृश्चिक: आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों की कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। मित्रों संग नित्यानंद का अनुभव होगा। व्यापार के कामों में तरक्की होगी। नौकरी में पदोन्नति का शुभ अवसर हाथ आएगा। कर्तव्य के प्रति सचेत रहें।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु:- आज ग्रह अनुकूलता से नया काम बनेगा। मेहनत के चलते कोई अधूरा कार्य पूरा होगा। व्यापार में मर्यादा रहित व्यवहार से बचें। क्रोध को काबू में रखें। प्रेम प्रसंग में सुख समय व्यतीत होगा।
आज। का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: बुक सेन्टर।
आज का उपाय: विष्णु जी के मंदिर में पीले कपड़े की ध्वजा लगाएं।
मकर: आज रोजमर्रा के कामों में नफा मिलेगा। घूम कर व्यापार करने वालों को प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा। जुआ सट्टा खेलने से बचें। मेहमान के आने से सरसता बढ़ेगी। बच्चों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। पुराना परिचित काम आएगा।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: ठेकेदारी।
आज का उपाय: गरीबों को गर्म कपड़े बांटे।
कुंभ:- आज ग्रह गोचर के प्रभाव से में कुछ काम बनेगा। तो कुछ बिगड़ेगा भी। दोस्त आपका इच्छित सहयोग करेंगे। पुराना विवाद ले देकर सुलझेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: पेट्रोल पंप।
आज का उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन:- आज असफलता के मध्य सफलता मिलेगी। सोची समझी योजना कारगर रहेगी। धन प्राप्ति की रूपरेखा बनेगी। विरोधी के कानूनी दावपेच से बचें। गृहस्थ जीवन में आया तनाव दूर होगा।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: आध्यात्मिक कार्य।
आज का उपाय: भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।
डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप न० 21,ब्लॉक न०25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560 , 7669288638

जय हो
जवाब देंहटाएं