Agra News : दो दिवसीय होगा आगरा में तीन प्रांतों का अधिवेशन

मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में आहुत हुई। जिसको ब्रज प्रांत के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने मार्गदर्शन  किया और कहा कि "जिला आगरा इकाई की बड़ी जिम्मेदारी है। मेरठ प्रांत, उत्तराखंड प्रांत, ब्रज प्रांत का अधिवेशन आगरा में किया जा रहा है।" 

जिला अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि "दो दिवसीय अधिवेशन सरस्वती विद्या मंदिर में पांच चरणों में संपन्न होगा। पहला सत्र 22 मार्च को रहेगा, सभी पदाधिकारियों को अधिवेशन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और लगातार संपर्क चल रहा है।"

 

बैठक में डॉ. अशोक अग्रवाल, अशोक बाबू गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, हरिओम गोयल, मयंक खंडेलवाल, प्रदीप लूथरा, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजय आनंद आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया