Agra News : अग्रवाल खेलकूद में महिलाओं व बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में संगठन सदस्य परिवार के बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश चंद्र गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि गोपाल दास बंसल, संस्थापक सुरेश अग्रवाल ने महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
प्रतियोगिताओं में 50 मी. साधारण दौड़ में एकाग्र, मिशा, शिवांग क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग में सूर्यांश, प्रथम, एवं आरव तथा बालिका वर्ग में राधिका, आरना, कनिष्क, एवं 100 मी.अविवाहित युवती वर्ग में प्रगति, खुशी, अंकिता तथा विवाहित महिला वर्ग में खुशबू, निधि, रिचा ने बाजी मारी।
म्यूजिकल कुर्सी दौड़ बालक बालिका वर्ग में आरव, सानवी,राधिका गोयल, एवं 100 मी पुरुष दौड़ में मोहित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल,व पंकज अग्रवाल क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। म्यूजिकल कुर्सी दौड़ महिला वर्ग में अंकिता मित्तल, खुशबू अग्रवाल एवं बबीता मित्तल तथा बिस्किट दौड़ बालिका वर्ग में दर्श, आहान, रिदम तथा रस्सी कूद बालिका वर्ग में सान्वी, राधिका, तनीषा, एवं रस्सी कूद अविवाहित युवती वर्ग में वंदना बंसल, निधि अग्रवाल, एवं खुशी अग्रवाल क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
चम्मच कंचा दौड़ महिला वर्ग में सूची गोयल,प्रिया अग्रवाल व साक्षी अग्रवाल एवं कपल(दंपत्ति दौड़ ) में दीप्ति एवं मोहित अग्रवाल, गुंजन एवं पंकज अग्रवाल, खुशबू एवं विनीत अग्रवाल प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता रहे चम्मच कंचा दौड़ बालक बालिका वर्ग में क्रश, रिदम व आहना क्रमशः प्रथम, द्वितीय व वृत्तीय रहे।
विजयी प्रतिभागियों को अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल ने प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।
संयोजक निखिल अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, सहित नितिन बंसल, कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजीव बंसल, शेखर अग्रवाल, महिला मंडल की रेखा, अर्चना, बबिता, संगीता, दीक्षा, गरिमा,संध्या, प्रिया आदि ने व्यवस्था संभाली।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें