Manohar Samachar : अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण
मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग की महिला इकाई द्वारा सावन महीने माह में हरियाली तीज के उपलक्ष में 11 पौधों का रोपण किया गया। जिनमें तीन वृक्ष अशोक के, दो वृक्ष आम के, दो वृक्ष अमरूद के, दो वृक्ष बेलपत्र के और दो वृक्ष पीपल के लगाकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस दौरान दयालबाग स्थित अमर विहार कॉलोनी के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका, निखिल अग्रवाल सहित महिला मंडल की बबीता मित्तल, संगीता गर्ग, लता अग्रवाल, गरिमा गर्ग, पूनम अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सुन्दर
जवाब देंहटाएं