Agra News : चांदी व्यवसाय, ब्रश व्यवसाय को ओडीओपी में जोड़ने का किया जा रहा प्रयास

-ओडीओपी के अन्तर्गत एक्जीविशन लगाने पर स्टॉल, भाडा, कन्वेन्स पर 75 प्रतिशत किया जाता है Remerbussrement 

-नुनिहाई में लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के लिये जिला उद्योग केन्द्र में दे सकते हैं प्रतिवेदन

-लम्बित भुगतान को 90 दिन में दिलवाने का पूर्ण प्रयास करता है जिला उद्योग केन्द्र

-प्राईवेट औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिये सरकार द्वारा दिये जाने वाले सहयोग पर दी जानकारी

मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार के साथ बैठक आयोजन किया गया है जिसमें एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन अम्बा प्रसाद गर्ग एवं औद्योगिक विकस प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा जी द्वारा 9 सूत्रीय प्रतिवेदन संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा को प्रेषित किया गया। 

संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने व्यापारियों एवं उद्यमियों की सभी समस्याओं को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उन्होंने बताया कि "चैम्बर द्वारा लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने के लिये प्रतिवेदन तैयार करके जिला उद्योग केन्द्र में प्रेषित कर सकते हैं। चैम्बर द्वारा प्रेशित प्रतिवेदन को उनके द्वारा सम्बन्धित विभाग एवं उप्र शासन को प्रेशित किया जायेगा। 

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल एवं चेयरमैन अम्बा प्रसाद गर्ग ने संयुक्त आयुक्त उद्योग से जानकारी चाही गयी कि ओडीओपी के अन्तर्गत उद्यमियों एवं व्यापारियों को क्या सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस पर संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि "ओडीओपी के स्टॉल पर 75 प्रतिशत, भाडा पर 75 प्रतिशत एवं कन्वेन्स पर 75 प्रतिशत Remerbussrement  की सुविधा उपलब्ध है। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि चांदी व्यवसाय और ब्रश व्यवसाय को भी ओडीओपी के अन्तर्गत सम्मिलित किया जाना चाहिये।" संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि "चांदी व्यवसाय और ब्रश व्यवसाय को भी ओडीओपी में जोडने का प्रयास किया जा रहा है।"

संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने बताया गया कि "समाधान पोर्टल पर ऑनलाईन केस फाईल किया जाता है, उसकी एक प्रति जिला उद्योग केन्द्र में भी दी जाती है। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 90 दिन में पैसा दिलवाने का पूर्ण प्रयास किया जाता है। जूता उद्योग कुशल श्रमिकों की समस्या के समाधान हेतु कौशल विकास केन्द्र की स्थापना पुनः की जायेगी।" साथ ही प्राईवेट औद्योगिक पार्क स्थापना को उद्योग के लिये बेहद महत्वपूर्ण बताया। 

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, एमएसएमई विकास एवं समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन अम्बा प्रसाद गर्ग, औद्योगिक विकास एवं डीआईसीस प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल, मनीष अग्रवाल, सदस्य संजय अरोरा, मयंक मित्तल, अनूप मित्तल, विवेक अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, आशीष गुप्ता, महेश अग्रवाल, अनूप मित्तल, सुनील गर्ग, आशीष गर्ग, दीपेन कुमार अग्रवाल, रविकुमार जैन, राजीव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।  



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया