Manohar Samachar : नई मीरा का गीत आठवाँ सुर के पोस्टर का हुआ विमोचन

-“सात सुरों से बनती है सरगम,आठवाँ सुर तेरे प्यार का आऊँ “ गीत वृंदावन में शूट होगा 

-सूरज तिवारी के निर्देशन में ब्रज रिकॉर्ड्स पर गाना रिलीज़ होगा 

मनोहर समाचार, आगरा। ब्रज रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी और ग्लैमर लाइव फिल्म्स के बैनर तले “आठवाँ सुर “ नामक गीत जल्द ही रिलीज़ होगा। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मंगलवार से वृंदावन में शुरू हो जाएगी। अगले ही महीने म्यूजिक वीडियो को ब्रज रिकॉर्ड्स म्यूजिक लेबल पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।  

ब्रज में लगातार वीडियोज, फिल्म्स का काम लगातार बढ़ रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। ऐसे ही लगातार काम होते रहे, तो ब्रज में एक पैरेलल इंडस्ट्री बन जाएगी। म्यूजिक वीडियो का आज पोस्टर लांच किया गया। पोस्टर में ब्रज रिकॉर्ड्स के शिव प्रताप सिंह, निर्देशक सूरज तिवारी, एक्ट्रेस नव्या अग्निहोत्री, लेखक संजय सिंह, विशु सिंघानिया आदि रहे। 


इनका है योगदान 

आठवाँ सुर में प्रोडूसर सावन चौहान, विनय गोस्वामी एवं शिव प्रताप सिंह हैं। गीत सूरज तिवारी एवं शिल्पी तिवारी ने लिखे हैं। सिंगर मुंबई की डॉ. अनामिका सिंह और शिवि सरीन हैं। डायलॉग संजय कुंअर के है। कंपोजर डी सुशांत हैं। डीओपी सुनील राज हैं। निर्देशक सूरज तिवारी, कॉस्ट्यूम्स राखी कौशिक की हैं। म्यूजिक लेबल ब्रज रिकॉर्ड्स का है। 

गीत जल्दी ही रिलीज़ किया जाएगा। ये जानकारी प्रोजेक्ट के डायरेक्टर सूरज तिवारी ने दी है। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया