Agra News : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने जिला वन अधिकारी चांदनी सिंह से मुलाकात कर की चर्चा

-इको टूरिज्म विकसित के लिये प्रयासरत-चांदनी सिंह(DFO)

 -सुर सरोवर में बढाई जा रही हैं सुविधाएं, बोटिंग की अनुमति अभी नहीं

-पर्यटकों को दी जायेंगी पूर्ण जानकारी

-चंबल सफारी अभी प्राईवेट सेक्टर के हाथ में

-सरकार के द्वारा अभी प्रारम्भ नहीं

-शीघ्र ही अनुमति मिलने की उम्मीद

मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैम्बर आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में जिला वन अधिकारी (DFO) चम्बल सफारी प्रोजेक्ट चांदनी सिंह से उनके कार्यालय में मिला। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व पूर्व अध्यक्ष एवं कोर्डिनेटर मनीश अग्रवाल द्वारा उनका स्वागत किया गया।  

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल चांदनी सिंह से चम्बल सफारी प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिसमें चांदनी सिंह ने चैम्बर अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि "चम्बल सफारी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और शीघ्र ही इसकी अनुमति मिलने की उम्मीद है।" उन्होंने बताया कि "कीठम झील में भी सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं। वाच टावर बनाया गया है और पर्यटकों के लिये भी सुविधाएं बढायी जा रही हैं।"

चांदनी सिंह ने बताया गया कि "यहां बहुत से मगरमच्छ, घडियाल, डल्फिन व अन्य विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी उपलब्ध है। यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही मनोरम है। वोटिग की अनुमति प्राप्त न होने कारण पर्यटकों के भ्रमण हेतु 7-8 किमी का क्षेत्र नाव द्वारा कवर किया जाता है। अभी नंदगवां स्थित चम्बल सफारी प्राईवेट सेक्टर द्वारा संचालित किया जा रहा है। शीघ्र ही विभाग द्वारा इसके रख-रखाब का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। अभी अत्यधिक गर्मी होने के कारण मगरमच्छ, घडियाल व डल्फिन बाहर दिखाई नहीं देते हैं। अक्टूबर से मार्च माह तक सभी प्रजाति के पक्षी बाहर धूप में विचरण करते हुए दिखाई देते हैं।"  

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष एवं कोर्डिनेटर मनीश अग्रवाल ने कहा कि "चम्बल सफारी प्रोजेक्ट प्राईवेट सेक्टर द्वारा संचालित होने के कारण टिकट की धनराशि अत्यधिक है, जिससे आम आदमी द्वारा इस पर्यटन स्थल का भ्रमण करने में असुविधा होती है। अतः मांग की गयी कि इस पयर्टन स्थल का रख-रखाव विभाग द्वारा किये जाने पर टिकट रियायत दर पर उपलब्ध करायी जाये, जिससे पर्यटन को बढावा मिल सके।"

पूर्व अध्यक्ष एवं कोर्डिनेटर मनीश अग्रवाल ने कहा कि "कीठम झील के बारे में रिसोर्स सेन्टर खोले जाये, जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से कीठम झील के आकर्षक दृष्यों की छबियों को चलाकर पर्यटकों को आकर्शित किया जा सकेगा।" 

चांदनी सिंह ने बताया कि "पटनी पक्षी विहार को भी पर्यटक अधिक से अधिक देंखे, इसका प्रयास किया जा रहा है।"

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीश अग्रवाल ने बताया कि "सूर सरोवर के सामने कट बंद कर दिया गया है। उससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।" इस सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि हम पत्राचार कर रहे हैं। उन्होंने चैम्बर से आग्रह किया है कि वो भी अपने स्तर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखें। चैम्बर  अध्यक्ष संजय गोयल ने आश्वस्त किया कि वह चैम्बर से शीघ्र ही पत्र भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को लिखेंगे।  

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि "पर्यटकों के वाहन अंदर तक न जाने के कारण गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की जानी चाहिये।" इस पर जिला वन अधिकारी चांदनी सिंह ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए कहा कि "इस मुद्दे पर वह पूर्व से ही गंभीर हैं और शीघ्र ही इसकी व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी।"

चांदनी सिंह ने चैम्बर को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक बैठक चैम्बर के साथ आयोजित की जायेगी, इसमें दोनों के सहयोग से इको टूरिज्म बढ़े, इस पर विचार किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया