Agra News : भारत और पाकिस्तान की कुंडली पर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र का सनसनी भरा आंकलन

 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने समूचे भारतवासियों में रोष भर दिया है। नापाक पाकिस्तान की फेहरिश्त में पनप रहे आतंकियों की जातिवाद और जिहाद की कायराना हरकत उसे भारी पड़ने वाली है। इसी विषय पर विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र ने भारत और पाकिस्तान की कुंडली पर बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते हैं।  

भारत की जन्म कुंडली इस प्रकार है। वृष लग्न में राहु दूसरे घर में मंगल, तीसरे भाव में सूर्य, शुक्र, शनि, बुध, चंद्र, छठे भाव में बृहस्पति सातवें भाव में केतु विराजमान है।

भारत की वर्तमान समय में चंद्रमा की महादशा प्रभावी है। चन्द्रमा में सूर्य का अंतर अगस्त 2025 तक चल रहा है। सूर्य के अंतर में बृहस्पति का प्रत्यांतर 8 मई 2025 तक है । तत्पश्चात शनि का प्रत्यांतर 6 जून 2025 तक रहेगा।

पाकिस्तान की जन्म कुंडली मेष लग्न की जन्म कुंडली है । दूसरे भाव में राहु, तीसरे भाव में चंद्र ,मंगल, चौथे भाव में सूर्य, शुक्र, शनि ,बुध और सप्तम भाव  में बृहस्पति और आठवें भाव केतु में विराजमान है।

पाकिस्तान की जन्म कुंडली में शुक्र की महादशा प्रभावी है। शुक्र में बुध का अंतर 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। बुध में 20 मई  2025 चन्द्रमा चलेगा। तत्पश्चात मंगल 20 जुलाई 25 तक रहेगा।

दोनों देशों की जन्म कुंडली का ज्योतिषीय विश्लेषण 

भारत के लोगों को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने कश्मीर में मारा है। उसके परिणाम स्वरूप 20 मई 2025 से पहले भारत पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाने वाला है। जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना भी नहीं की होगी। 

भारत बड़े पैमाने पर पाकिस्तान स्थित आतंकी ट्रेनिंग कैम्पों को बड़ी संख्या में ध्वस्त कर सकता है। साथ ही पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबन्ध लगा सकता है। जिससे पाकिस्तान को आर्थिक एवं जनहानि हो सकती है। दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने की भी प्रबल सम्भावना है।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र 

संजय प्लेस आगरा

मो०: 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया