Agra News : नेशनल चैंबर ने 'उप्र में प्रस्तावित चमड़ा नीति' विषय पर की एक महत्वपूर्ण बैठक
-चमडा़ नीति से होगा चमडा़ उद्योग को फायदा
-आगरा के जूता उद्योग के विकास के लिए यह मार्गदिशा तय करेगी
-जीआई टैग से होगा आगरा फुटवियर उद्योग का विस्तार एंव मिलेगी दुनिया भर में पहचान
मनोहर समाचार, आगरा। चैंबर भवन में 'उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित चमड़ा नीति' विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल ने की। बैठक में लेदर डवलपमेंट सेल के मेंटोर व पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल व चेयरमैन चंद्र मोहन सचदेवा सहित चमडा एंव जूता उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने भाग लिया।
चंद्र मोहन ने बैठक को आरंभ करते हुए चमडा़ उद्योग में आने वाली समस्याओं एंव समाधान के बारे मे उपस्थित सदस्यों से राय मांगी और उन्होंने नई चमडा़ पोलिसी के बारे मे भी सदस्यों से राय जानी।
एफमेक प्रेसीडेंट पूरण डावर ने उप्र में प्रस्तावित चमडा़ नीति की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला और बताया कि "यह नीति उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।" उन्होंने कहा कि "इससे उद्योगों को नई तकनीक, निर्यात प्रोत्साहन और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।"
वैलेंटिनो शूज़ के चंद्रवीर ने कहा कि "आगरा मे वर्ल्ड क्लास डिजाइन स्टूडियो एंव ट्रेनर्स की बहुत आवश्यकता है, ताकि आगरा से भी वर्ल्ड क्लास शूज डिजाइन किये जा सके और निर्माण किया जा सके।
आगरा के फुटवियर प्रोडक्ट्स को जीआई टैग मिलने से, आगरा के फुटवियर को दुनिया भर में नई पहचान मिलेगी एंव इससे आगरा के फुटवियर को नया विस्तार मिलेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि "प्रस्तावित नीति स्वागत योग्य है और इससे न केवल उद्योग को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और श्रमिकों को भी लाभ होगा।" उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि "नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यवहारिक और प्रभावी दिशा में कदम बढ़ाए जा सकें।"
बैठक में सुझावों और विचारों का आदान-प्रदान हुआ और सभी ने मिलकर इस नीति को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, एसके जैन, अम्बा प्रसाद, नारायण बेहरानी, रविंद्र कुमार, संजय अरोड़ा, हिमांशु अग्रवाल, चंदु दौलतानी, नितिन आदि रहे।

Nice
जवाब देंहटाएं