Agra News : सनातन का अलख जगाने भव्य रूप से निकाली सनातनी पदयात्रा

मनोहर समाचार, आगरा। मां चामुंडा देवी मंदिर से सनातनी पदयात्रा सनातन हिंदू संघ और हिंदू राष्ट्र भारत के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई। सर्वप्रथम भारत माता के स्वरूप का नमन वंदन करते हुए, मां चामुंडा देवी मंदिर के महंत वीरेंद्र ब्रह्मचारी जी, डॉ. सतीश जी महाराज, आचार्य पंडित जितेंद्र जी महाराज द्वारा स्वस्तिवाचन द्वारा पदयात्रा का  प्रारंभ किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी पदयात्रा के मुख्य अतिथि रहे।

पदयात्रा चामुंडा देवी मंदिर लोहामंडी से प्रारंभ होकर, न्यू राजा की मंडी, तोता का ताल, लोहामंडी चौराहा, बलदेव गंज, पुनिया पाड़ा, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा चौराहा, ठठेरन बस्ती, मनसा देवी मार्ग, किदवई पार्क, बेसन बस्ती, मालवीय कुंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर समापन किया गया। 

पदयात्रा में मुख्य रूप से सभी व्यवस्था भास्कर भूषण जैन ने संभाली। उनके साथ आलोक, तरुण सिंह, प्रदीप अग्रवाल, मानिक चंद, अनंता दास, डॉ. लाखन त्यागी, डॉ. राजेश शर्मा, भू प्रकाश, राकेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आदि का सहयोग रहा। 

इस दौरान भास्कर भूषण जैन ने कहा कि "अभी तो शुरुआत है, गर्मी हो या जाड़ा हो, हमारी गति रुकेगी नहीं, निरंतर हम सभी सनातनी जन जागरण करते रहेंगे।"

 


मात्र शक्ति के रूप में पदयात्रा प्रभारी उर्मिला अग्रवाल, ज्योतिषा मित्तल, राधा गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, अर्पिता गोयल, अनीता गुप्ता आदि की भी उपस्थिति रही। संपूर्ण पदयात्रा में 500 के ऊपर सनातनी जुटे।

सनातन हिंदू संघ के संस्थापक अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी सनातनियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि "आगामी दिनों में एक बड़ा कार्यक्रम, सनातन के विषय पर आगरा के किसी बड़े हाल में करने का विचार है। जिसमें आगरा ही नहीं, अपितु वृंदावन धाम के भी संतों का सनातन के विषय पर उद्बोधन रूपी विचार प्राप्त होंगे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया