Agra News : भारत विकास परिषद आगरा संस्कार ने मनाया अधिष्ठान समारोह

मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा ने अधिष्ठापन समारोह होटल क्लॉक सिराज फतेहाबाद रोड पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने कैंची धाम के हनुमंत कथा वाचक एवं भगवताचार्य डॉक्टर अनुराग कृष्ण पाठक रहे।

मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक पूरन डावर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने कहा कि "भारत विकास परिषद सम्पूर्ण भारतवर्ष में अपने सेवाओं के कार्यों को करते हुए अपनी अमित छाप छोड़ रहा है।" उन्होंने हनुमान जी के व्यक्तित्व एवं महानता के बारे में भी प्रकाश डाला और सभी साथियों से नित्य भगवान का स्मरण करने के लिए भी समय देने की बात भी कही। 

भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा को 42 वर्ष में प्रवेश करने पर शाखा के संरक्षक  केशव दत्त गुप्ता ने इन 42 वर्षों के विकास की गाथा का वर्णन किया तथा मार्गदर्शक डीजीसी क्राइम वसंत गुप्ता ने भी भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी दी। 

अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सभी आगुंतको का स्वागत किया सचिव जतिन अग्रवाल ने अपनी वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल व रश्मि अग्रवाल ने व्यवस्थाएं  सम्हाली । इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी ने बाबा केशव दास सरस्वती शिशु मंदिर दयालबाग आगरा को 111000/- कमरे के निर्माण हेतु प्रदान किए गए। 

शाखा में नए पदाधिकारी के रूप में मनोज अग्रवाल पोली भाई ने अध्यक्ष, प्रशांत अग्रवाल ने सचिव, जितेंद्र अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष व दिव्या अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सारिका गोयल, दीपाली अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ने महिला सहभागिता, ऋषि अग्रवाल ने मीडिया प्रभारी सहित शपथ ग्रहण प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल द्वारा कराई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व वंदे मातरम के साथ की गई। पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण के अतिरिक्त अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निहारिका अग्रवाल और योगिता अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया गया। 

इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से अजय अग्रवाल बीएन, विवेक गर्ग सीए, गोपाल गुप्ता ओवरसीज, संतोष शर्मा दशरथ, सुदीप अग्रवाल तपन, मुकेश गुप्ता, डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता इत्यादि सदस्यों की उपस्थिति रही।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया