Agra News : यूनियन बैंक और नेशनल चैंबर ने किया एमएसएमई कासा आउटरीच कैंप का आयोजन

-आयोजन का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना 

-महिला समूह को ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना।

मनोहर समाचार, आगरा। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और नेशनल चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने द्वारा संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन में एमएसएमई एवं कासा आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जहां बैंक द्वारा लघु उद्धामियों को ऋण सुविधा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्चना शुक्ला महाप्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया एवं संजय गोयल अध्यक्ष एनसीआई सी रहे।

नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा "यूँ तो बैंक कम इंटरेस्ट का लालच दे रहे हैं, परंतु बैंक चार्ज बहुत ज्यादा कर रखे हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे लघु उद्योगों पर बहुत भार पड़ता है। इसे कम करने की जरूरत है।"

नेशनल चैंबर के बैंकिंग सेल के चेयरमैन सीए दीपेंद्र मोहन ने इस आउटरीच प्रोग्राम की सराहना की और कहा कि "इस तरह के प्रोग्राम से उद्यमियों को नई योजनाओं की जानकारी होती रहती है। इस तरीके के प्रोग्राम विभिन्न बैंकों द्वारा भी किए जाने चाहिए।

इस मौके पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा के उप महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार चौबे ने कहा "हमारा उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है और उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करना है। हमें उम्मीद है कि यह कैंप हमारे हमारे ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित होगा।" उन्होंने बताया कि "छोटे व्यवसाय सुचारु करने के लिए वह उनको बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग ऋण की आवश्यकता होती है। महिला समूह को रोजगार देने हेतु ऋण देने तथा महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ऋण देने के सरल तरीके उपलब्ध कराने में बैंक ने कदम बढ़ाया जो के सराहनीय है।" इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के लघु उद्योग से जुड़े लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से उपस्थित टीम ने ऋण उपलब्ध कराने के बहुत सरल एवं डिजिटल ततरीके एवं बैंक के कासा के विभिन्न उपलब्ध स्कीम के बारे में भी बताया। कैंप के दौरान बहुत सारे सम्मानित ग्राहकों को ऋण स्वीकृत पत्र भी दिए गए। इस कैंप का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के ग्राहकों को बैंक के उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना था। 

इसके अलावा यूनियन बैंक आफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय आगरा के क्षेत्र प्रमुख मनीष कुमार बरेजा, एम श्री तेजपाल सिंह, एलएलपी प्रमुख पवन लहरी ने ग्राहकों के साथ बातचीत की और उनकी जरूरत को समझने का प्रयास किया। इस कैंप के माध्यम से यूनियन बैंक आफ इंडिया ने एमएसएमई के क्षेत्र के ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया। 

इस सभा में प्रदीप वाष्णेय, राजकुमार, नीरज अग्रवाल, अशोक गोयल, अखिल मोहन, पीयूष अग्रवाल, अखिलेश दुबे, सुरेश चंद्र अग्रवाल, रिलेश अग्रवाल, नितिन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया