Astro News : आजके राशिफल में जानिए आपसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। कैसा रहेगा आज आपका दिन? क्या है अच्छा और रहेगी परेशानी? क्या करने होंगे उपाय, सबकुछ बता रहे हैं विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र।
19 दिसंबर 2024 का राशिफल
मेष :- शराब पीकर वाहन तीव्र गति से न चलाएं। दुर्घटना हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय बन सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी।
शुभ रंग: मेहरून
शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।
उपाय: गाय के गोबर से बने कंडे पर रख कर कपूर जलाएं।
वृष:- किसी सामाजिक कार्य में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिलेगा। भूमि के क्रय विक्रय संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। नवीन व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा।
शुभ व्यापार: विद्युत उपकरणों का व्यापार।
उपाय: बहते पानी में गुड़ बहाएं।
मिथुन:- स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। पेट संबंधी कोई समस्या गंभीर रूप ले सकती है। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। राजनीति में सक्रिय लोगों का पद एवं कद बढ़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा।
शुभ व्यापार: शैक्षिक और अनुसंधान।
उपाय: भगवान शिव जी को आक के फूल चढ़ाए।
कर्क:- किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भूमि ,भवन, वाहन आदि के खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियों का संचार होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शेयर,लॉटरी दलाली से धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ व्यापार: होटल
उपाय: वट वृक्ष में पानी डालें, दूध का व्यापार न करें।
सिंह:- व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। आज कोर्ट कचहरी के मामले में कोई विरोधी आपके समक्ष समर्पण कर सकता है। जिससे पुराना विवाद समाप्त होगा। कृषि कार्य में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। भूमि कार्य से धन लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य एकाएक खराब होने पर मन दुखी हो सकता है।
शुभ रंग: पीला।
शुभ व्यापार: ऊन उद्योग।
उपाय: पक्षियों की सेवा करें।
कन्या:- किसी प्रियजन से भेंट होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की भाषण शैली लोगों को प्रभावित करेगी। व्यापार में आई बाधा दूर होगी। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य पर ध्यान दें। किसी के बहकावे में न आएं। जेल में बंद लोग जेल से मुक्त होंगे। यात्रा में सावधानी बरतें। बाहर का बना भोजन खाने से बचें। अन्यथा पेट खराब हो सकता है।
शुभ रंग: काला।
शुभ व्यापार: लेखाकरण।
उपाय: माता दुर्गा जी पूजा करें।
तुला:- किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ नौकर चाकर वाहन आदि का सुख बढ़ेगा। पुराना मकान छोड़कर नए मकान में जा सकते हैं। कैरियर को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। परिवार में अकारण किसी प्रियजन के नाराज होने से मन खिन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फिजूल कर्ची से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ व्यापार: एयर कंडीशनर का कार्य।
उपाय: वर्षा का पानी छत पर रखें।
वृश्चिक:- किसी गंभीर मामले में फंस सकते हैं। अतः अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। व्यापार में जीवनसाथी सहयोगी सिद्ध होगा। घर में सुख उपभोग की वस्तुएं खरीद कर ला सकते हैं। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ व्यापार: बिजनेसमैन
उपाय: लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
धनु:- सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में नए मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में आई दूरियां समाप्त होगी।
शुभ रंग: आसानी नीला।
शुभ व्यापार: लेखा परीक्षा।
उपाय: मंदिर के पुजारी को हल्दी की माला दें।
मकर:- किसी अंजान व्यक्ति के कारण आप मुसीबत में मुसीबत में पढ़ सकते हैं। व्यापार में नए प्रयोग सोच समझकर करें। हानि हो सकती है। किसी अधूरे कार्य की बाधा वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। दूर देश से संतान का शुभ समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। धन एवं मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: धानी।
शुभ व्यापार: विज्ञापन।
उपाय: प्रातः काल तेल या शराब धरती पर गिराए ।
कुंभ:- यात्रा में असुविधा हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपका बॉस के साथ अकारण वाद विवाद हो सकता है। कर्ज वाले परेशान करने की कोशिश करेंगे। पैतृक धन संपत्ति मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। विद्यार्थी वर्ग को कोई शुभ समाचार मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।
शुभ व्यापार: सर्जन
उपाय: कड़वा तेल न खाएं। धर्म के मार्ग पर चलें।
मीन:- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। परिवार में किसी परिजन के कारण खुशियों का संचार होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। रुका हुआ धन मिलेगा। कोई पुराना कर्ज उतर सकता है। भूमि ,भवन वाहन आदि खरीदने की योजना सफल होगी। घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को विशेष लाभ होगा। मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रेम विवाह की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला।
शुभ व्यापार: कोचिंग सेंटर
उपाय: ससुराल से सम्बन्ध न बिगाड़े।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो० 9412343560

अति उत्तम
जवाब देंहटाएं