Astro News : देखिए आज के राशिफल में क्या है खास और क्या करें उपाय?

मनोहर समाचार, आगरा। सुविख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी जोकि भविष्यवाणी के माध्यम से बड़ी बड़ी घोषणा भी करते हैं, बता रहें है आपकी राशि।

17 दिसम्बर 2024 का राशिफल 

मेष :-कार्य क्षेत्र में कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। भूमि, वाहन आदि का सुख बढ़ेगा। राजनीति में रुतबा बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। खेल जगत से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभ रंग: नारंगी।

शुभ व्यापार: भूमि संबंधी कार्य।

उपाय: श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृष:-कोई तुम्हें गुमराह करने की कोशिश करेगा। समय को ध्यान में रखें। आलस्य प्रमाद से बचें। सुख उपभोग की वस्तुएं खरीदी जायेगी। व्यावसायिक रुकावटें दूर होगी। दोस्तों के साथ मटरगस्ती में समय मिलेगा। भूमि, वाहन आदि का लेनदेन फायदेमंद रहेगा। पुराने रोग से छुटकारा मिल जाएगा। कहीं से सुखद समाचार आएगा। मान सम्मान बढ़ेगा। साथी से निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: हरा।

शुभ व्यापार: मार्केटिंग।

उपाय: हिजड़ों को भोजन कराएं।

मिथुन:-कार्य पूर्ति का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। मंगल उत्सव की सूचना मन खुश करेगी । यात्रा छोटी मगर लाभकारी रहेगी । कारोबार में अपेक्षित सुधार होगा।  नए समझौते फायदा देंगे । रुका हुआ धन देर से मिलेगा। लेनदेन फायदेमंद रहेगा।  साथी गुमराह कर सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नवीन पद मिल सकता है।  परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है।

शुभ रंग: ग्रे।

उपाय: बुध यन्त्र की पूजा करें।

शुभ व्यापार: डीलिंग । 

कर्क:-मेहमान के आने से परिवार का वातावरण सुखद बनेगा। बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाले।  समय की नजाकत को ध्यान में रखें । घर में नए मेहमान के आने से खुशी होगी।  विरोधी से सावधान रहें।  पदोन्नति का समाचार मन खुश करेगा।  पुराना विवाद धन देकर सुलझ जाएगा।  किसी प्रियजन से अकारण कहा सुनी हो सकती है । नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद।

उपाय: हरी पालक गाय को खिलाएं।

शुभ व्यापार: मदिरा और अल्कोहल। 

सिंह:-स्वास्थ्य संबंधी समस्या को हल्के में ना लें।  अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है । शादी पार्टी में जाने का निमंत्रण मिलेगा।  नया काम बनेगा।   बड़े अधिकारी की घनिष्ठता से बचें । कर्तव्य पालन करें ।  लाभ होगा।  प्रेम संबंधों में आया तनाव किसी मित्र के सहयोग से दूर होगा।

शुभ रंग: पीला।

उपाय: उगते सूर्य के समक्ष बैठ कर आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ व्यापार: डिप्लोमेसी।

कन्या:-बौद्ध कार्यों में संलग्न लोगों को कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा । व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी । खेल जगत से जुड़े लोगों को असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है । अतः अपने मनोबल को न गिरने दे । सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे।  परिवार में किसी अतिथि के आगमन से खुशियों का संचार होगा। कोई अधूरा कार्य पूरा होने से रुका हुआ धन मिल सकता है।

शुभ रंग: मैटल।

उपाय: चने की दाल दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दें।

शुभ व्यापार: बैंकिंग क्षेत्र। 

तुला:-कोई शुभ समाचार मिलेगा । मित्रों के साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे।  समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी । कोर्ट कचहरी के मामले में आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।  नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा । सत्ता  शासन में बैठे लोगों से निकटता बढ़ेगी।  माता-पिता से कीमती उपहार अथवा धन मिल सकता है । आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी।

शुभ रंग: आसमानी नीला।

उपाय: छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।

शुभ व्यापार: बेकरी। 

वृश्चिक:-वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है। कार्य क्षेत्र में कोई विरोधी षड्यंत्र रचकर आपको महत्वपूर्ण पद से हटवा सकता है । अतः सजग एवं सावधान रहें । किसी अनजान पर व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें।  राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नवीन पद मिल सकता है।  धन संपत्ति में वृद्धि होगी । युवा सट्टा खेलने से बचें।  प्रेम विवाह की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: खूनी लाल।

उपाय: छोटे भाई अथवा साले की मदद करें।

शुभ व्यापार: खेलकूद के सामान से संबंधित। 

धनु:-राजनीति में उच्च सदस्य से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा।  कार्य क्षेत्र में कोई विरोधी आज आपकी सराहना कर सकता है।  आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी।  सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।  सामाजिक कार्य में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।  परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं । दांपत्य जीवन में आया तनाव दूर होगा।

शुभ रंग: भूरा।

उपाय: मन्दिर के सफाई कर्मी को वस्त्र और धन दें।

शुभ व्यापार: असेंबलिंग यूनिटें। 

मकर:-किसी अधूरे कार्ट के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी । पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा कोर्ट कचहरी के माध्यम से दूर हो सकती है।  संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।  साथी के साथ सुख समय व्यतीत करेंगे।  दूर देश से किसी प्रियजन का घर आगमन हो सकता है।

शुभ रंग: जामुनी।

उपाय: पीपल पर मीठा पानी चढ़ाएं।

शुभ व्यापार: इस्पात और लोहे का व्यापार  । 

कुंभ:-कार्य क्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति से विशेष दूरी बनाकर रखें।  कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी अन्य को न सौंपे स्वयं उस कार्य को करें । नवीन  उद्योग शुरू कर सकते हैं।  सामाजिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी।  राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद न मिलने का मलाल रहेगा । जिससे  मन कुछ खिन्न रहेगा।  जीवनसाथी से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग: काइया।

उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।

शुभ व्यापार: ट्रेवल एजेंसी। 

मीन:- किसी लंबी दूरी की यात्रा विदेश यात्रा पर जा सकते हैं । आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है।  प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिजनों की ओर से सकारात्मक संदेश मिल सकता है  । मांगलिक कार्य की बाधा किसी मित्र के सहयोग से दूर होगी । व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग हैं । जमा पूंजी में वृद्धि होगी । सुख उपभोग की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।  मित्र से  पुनः मेल हो सकता है।

शुभ रंग: सिल्वर।

उपाय: हल्दी की माला गले में धारण करें।

शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम। 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया