Astro News : आपके आज के सितारों की चाल का हाल प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र की नजर से
मनोहर समाचार, आगरा। आज का दिन आपके लिए ख़ास हो सकता और उदास भी। लेकिन जीवन में निरंतरता बनाये रखना और प्रभु का ध्यान करते रहने से हर मुश्किल आसान हो जाती है।
इसी विषय पर अपने ज्योतिषीय आंकलन को लेकर आये हैं प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र। जानते हैं उनसे राशियों का हाल।
मेष
कार्य क्षेत्र में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। सफलता प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी षडयंत्र रच कर परेशान कर सकते हैं । किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी । विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी से संबंधित समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी।
शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।
उपाय: श्री राम जी आराधना करें।
वृष
आर्थिक स्थिति मजबूती आएगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। कोई रुका हुआ कार्य सफल हो सकता है। कृषि कार्यों में विघ्न आने से मन खिन्न रहेगा।
शुभ रंग: सफेद।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों के व्यापारी।
उपाय: हरा रुमाल अपने पास रखें। साबुत मूंग की दाल दान करें।
मिथुन
व्यापार में कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी । सामाजिक कार्यों में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी । प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी । किसी मांगलिक कार्यक्रम में परिवार सहित जाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।
शुभ व्यापार : ब्यूटी पार्लर।
उपाय: एक पानी नारियल मौली बांधकर काले तिल चिपका कर श्री गणेश जी अर्पित करें।
कर्क
किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा । भूमि के क्रय विक्रय संबंधी कार्य से धन लाभ होगा। यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। किसी कीमती वस्तु के गुम अथवा चोरी होने के संकेत मिल रहे हैं । अतः सावधान रहें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ व्यापार: भवन निर्माण।
उपाय: पीले कपड़े में बेसन के लड्डू रख कर दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करें।
सिंह
परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। व्यापार में नए अनुबंध होने से स्थिति सुधरेगी। नौकरी में अपने कार्य के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा । ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा । शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: चाय/ कॉफी पार्लर।
उपाय: छोटी छोटी कन्याओं को बर्फी का दान करें।
कन्या
किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी । नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं । सामाजिक कार्य में दिखावा करने से बचें। दूर देश से किसी परिजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा । व्यापार में आमदनी बढ़ने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। विवाह योग लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।
शुभ रंग काला।
शुभ व्यापार: एकाउंटेंट।
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तांबे के लोटे में जल भर कर रोली, अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें।
तुला
किसी अधूरे कार्य के पूरे होने में विलंब हो सकता है। वाद विवाद से बचें । अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। धन एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नवीन व्यापारिक योजना में साझेदारी करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ रंग : मूंगिया।
शुभ व्यापार: एयर कंडीशनर।
उपाय: श्री हनुमान जी को गुलाब की माला अर्पित करें। निर्धन लोगों की यथासंभव सहायता करें।
वृश्चिक
किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा मित्र के सहयोग से दूर होगी । कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही ना करें । बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भोग विलास की वस्तुओं पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में शक संदेह के कारण साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम।
शुभ व्यापार : फिल्म उद्योग।
उपाय: विष्णु शास्त्रनाम का पाठ करें।
धनु
मौसम संबंधी रोग होने पर तुरंत उपचार कराएं अन्यथा स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। शराब पीकर वाहन तीव्र गति से ना चलाएं। आयात निर्यात विदेश सेवा से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सरकार की ओर से उच्च सम्मान मिल सकता है । व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: शिक्षण कार्य।
उपाय: भगवान सत्य नारायण की कथा करें। अथवा कराएं।
मकर
किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में अत्यधिक विश्वास घातक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी भी ना करें। सोच समझकर कार्य करें । रोजगार की तलाश में घूम रहे लोगों को रोजगार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग: पर्पल।
शुभ व्यापार: इमारती सामान।
उपाय : सूर्य नारायण की पूजा करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
कुंभ
किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। व्यापारिक योजना सफल होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है । संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा।
शुभ रंग: गुलाबी।
शुभ व्यापार: दांतों के क्लीनिक।
उपाय: सूर्य के अस्त होने के बाद राहु मंत्र 108 बार जप करें।
मीन
किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है । नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार में उत्पन्न तनाव समाप्त होगा। जिससे आपको बेहद खुशी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि ,भवन, वाहन आदि का सुख बढ़ेगा।
शुभ रंग: गोल्डन।
शुभ व्यापार: पुस्तक प्रकाशक।
उपाय: मंदिर में हवन सामग्री का दान करें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस आगरा
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मो.- 9412343560













बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं