Agra News : खाटू धाम में आगरा के श्याम सेवकों ने अर्पित किया सवा किलो चांदी का छत्र, पोशाक और छप्पन भाेग

-चलो खाटू धाम, भव्य निशान यात्रा एवं छप्पन भाेग महोत्सव में फूलों के अद्भुत अलौकिक श्रंगार से श्रंगारित हुए खाटू नरेश

-श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के सानिध्य में श्रीश्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) ने किया भव्य आयोजन

-इत्र और पुष्प वर्षा से सुगंधित हो उठा रींगस, राजस्थान में खाटू नरेश का दरबार, बैंड बाजे संग गूंजे हारे का सहारा के जयकार  

-23 दिसंबर को कोठी मीना बाजार में भजन संध्या संग होगा समापन, पूर्णिमा दीदी के स्वरों पर झूमेगा आगरा

मनोहर समाचार, आगरा। दर पर तुम्हारे आए हैं, शीश के दानी खाटू सरकार, आपके लिए आगरा से छत्र की सेवा लाए हैं। मन में उठती भक्ति की हिलोरें उमंग बनकर बहने लगीं, जैसे जैसे पग आगे बढ़े हारे का सहारा, श्याम हमारा की गूंज चहुं ओर उठने लगी। राजस्थान की खाटू नगरी रिंगस में श्रीखाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट, आगरा के सानिध्य में श्रीश्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) द्वारा चलो खाटू धाम, भव्य निशान यात्रा एवं छप्पन भाेग का आयोजन अपने भव्य रूप में संपन्न हुआ। 

दो दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिन प्रधान गेस्ट हाउस से खाटू श्याम जी मंदिर तक छत्र यात्रा निकाली गयी। सभी श्याम सेवक पदयात्रा करते हुए बारी− बारी से सवा किलो वजन के चांदी के छत्र को सिर पर धारण कर चल रहे थे। भक्ति भाव से पूर्ण मनोस्थिति को बैंड बाजों की धुन पर गूंज रहे भजन और अधिक उत्साहित हो रहे थे। श्याम सेवक परिवार द्वारा अर्पित जड़ाऊ पोशाक में रंग बिरंगे फूल बंगले से सज्जित खाटू नरेश छप्पन भाेग के मध्य दर्शन दे रहे थे। छत्र अर्पित करने के लिए जैसे ही श्याम प्रेमी मंदिर परिसर पहुंचे तो इत्र और पुष्पों की वर्षा से पूरा वातावरण सुगंधित हो उठा। छत्र अर्पित करने वालों संग हर भक्त के नेत्र भक्तिमय अश्रुओं से सजल हो उठे। सभी के मन में एक ही प्रार्थना, अबकी बार बुलाया है, हर बार बुलाना…उठ रही थी। 

इससे पूर्व शुक्रवार देर रात तक रिंगस के कला भवन में रजनी राजस्थानी के मधुर कंठ से निकले भक्तिमय भजनों पर देर रात तक श्याम भक्त झूमते रहे।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि "23 दिसंबर को कोठी मीना बाजार, आगरा में सायं 7 बजे से प्रभु इच्छा तक विराट भजन संध्या होगी। श्याम प्रेमी वृंदावन की पूर्णिमा दीदी के भावपूर्ण भजनों का आनंद ले सकेंगे।"

इस अवसर पर विशेष रूप से अजय बंसल, अजय अवागढ़, आलोक अग्रवाल, गौरव बंसल, रमेश अग्रवाल नमक, विकास गोयल, विपिन बंसल, पंकज अग्रवाल, अनूप गोयल, आकाश अग्रवाल, अनूप गोयल, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, मनीष बंसल, दिनेश अग्रवाल, रोहित गोयल आदि का उपस्थित रहे।  



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया