Agra News : नेशनल चैम्बर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टीआर सिंह के आकस्मिक निधन से कार्यालय में शोक की लहर

-टीआर सिंह चैम्बर कार्यालय के एग्जीक्यूटिव आफिसर ही नहीं चैम्बर कार्यालय के स्तम्भ-चैम्बर पदाधिकारी

-इस हृदय विदारक घटना को जिसने भी सुना रह गये स्तब्ध।

-चैम्बर के समस्त पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों में शोक की लहर।

-चैम्बर कार्यालय को अपूरणीय क्षति, चैम्बर सदस्यों एवं स्टाफ कार्यालय में शोक की लहर

मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैम्बर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टीआर सिंह की 26 दिसम्बर को एक सड़क दुर्घटना में निधन की खबर प्रातः सभी पदाधिकारियों एवं चैम्बर के सदस्यों में फैल गई। नेशनल चैम्बर भवन में आज शाम 5 बजे शोक सभा आयोजित की गई। टीआर सिंह चैम्बर कार्यालय के एक्जीक्यूटिव आफीसर के रूप में कार्यरत थे।

शोक सभा में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "26 दिसम्बर को रात करीब 11 बजे जैसे ही यह हृदय विदारक घटना सुनी तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसा अचानक कैसे हो सकता है। उनके पास बोलने के लिए शब्द नहीं थे। टीआर सिंह हम सबके बड़े प्रिय थे, स्वभाव के हसमुख थे, मिलनसार के साथ-साथ अपने काम में कर्मठ और निष्ठावान थे। जो आज हमारे बीच नहीं रहे। अत्यन्त दुख की बात है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी भी किसी भी पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य को किसी काम की मना नहीं की, बल्कि असम्भव कार्य को टीआर सिंह बहुत ही सरलता और आसानी से कर देते थे। उनकी कार्य शैली ऐसी थी कि कल करे सो आज कर, आज करे सो अब।"

शोक सभा में उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग एवं पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल एवं शलभ शर्मा ने टीआर सिंह के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और बताया कि "ऐसे कर्मठ और मेहनती एक्जीक्यूटिव आफीसर के जाने से चैम्बर कार्यालय को एक बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह चैम्बर कार्यालय के कार्यकर्ता ही नहीं कार्यालय के स्तम्भ थे।"

चैम्बर के अन्य सदस्यों द्वारा भी टीआर सिंह के आकस्मिक निधन पर भारी शोक व्यक्त करते हुए बताया गया कि टीआर सिंह जैसे व्यक्ति की कमी को पूर्ण करना इस चैम्बर के लिए असंभव है। टीआर सिंह एक एग्जीक्यूटिव आफिसर ही होने के साथ चैम्बर के आने वाले पदाधिकारियों के सलाहकार भी थे, उनके मार्गदर्शक भी थे। उनके द्वारा पदाधिकारियों को कार्य निर्वाहन में भी सहयोग मिलता था। इस अपूर्णनीय क्षति की पूर्ति होना असम्भव है।"

शोक सभा में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्षों में सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, शलभ शर्मा, सदस्यों में अनिल अग्रवाल, योगेश जिन्दल, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, संजय गोयल, राजेन्द्र गर्ग, गिरीश चन्द गोयल, विनय मित्तल, मनोज बंसल, अशोक गोयल, गोपाल खंडेलवाल, अंशुल कौशल, विवेक जैन, अतुल गोयल आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया