Agra News : श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार के मेहंदी उत्सव में महिलाओ ने मचाया धमाल
-राधा रानी के गौरे गौरे हाथ, मेहँदी खूब रची...
-सखी भाव से लगाई गिरवर की मेहंदी
मनोहर समाचार, आगरा। अटूट श्रद्धा, विश्वास और गिरधर का जयघोष। उल्लास और उमंग से भरपूर गिरधर के नाम की मेहंदी रचाती महिलाएं । ये दृश्य था श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार की ओर से गोवर्धन में 29-30 दिसम्बर को आयोजित हो रहे 16वें दिव्य छप्पन भोग महोत्सव से पहले शुक्रवार को विजय नगर स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन का। शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने महिलाओं के साथ ढोलक की थाप पर गिरधर के नाम की मेहंदी लगवा कर की। महिलाओ ने मेहँदी लगवालो जी मिल कर सारे गिरधर नाम की.., आओ मेरी सखियो मुझे मेहँदी लगा दो..., गिरवर नाम की मेहंदी रचाकर घूँघट में शरमाऊ गी.., राधा रानी के गौरे गौरे हाथ, मेहँदी खूब रची.., बन के दुल्हनियां श्याम धनी की ब्रिज नगरी जाऊगी... जैसे एक से बढ़कर एक भजनो पर महिलाओ ने जमकर नृत्य किया। सभी शहरवासियों को अध्यक्ष अजय सिंघल ने दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।
सजेगा 11 हज़ार किग्रा. के व्यंजनों का छप्पन भोग महोत्सव
कार्यक्रम संयोजक विकास जैन, आशी अग्रवाल, सीमा गोयल, ज्योति मित्तल, रूचि बंसल व शिवानी सिंघल ने बताया कि "गोवर्धन में 29 को गोवर्धन पर्वत की दुग्धधार परिक्रमा, गोविन्दाभिषेक गोपाल सहस्त्रानाम पाठ और 30 को साधु की सेवा, गिरिराज जी महाराज के श्रृंगार दर्शन, 11 हजार किलो के व्यंजनों का छप्पन भोग, भंडारे और रात्रि में भजन संध्या का आयोजन गुरु कार्ष्णि आश्रम में किया जाएगा। गोवर्धन तलहटी में आन्योर बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम को कलकत्ता के कारीगरों द्वारा क्षीरसागर के रूप में भव्य फूल बंगला व जगमग रोशनी की द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महंत शरद शंकर द्वारा गिरिराज महाराज का रत्नो जड़ित पोशाक से रमणीक श्रृंगार किया जाएगा। आश्रम को राजस्थानी परिवेश में सजाया जा रहा है। इस बार लोक नृत्य कला और कठपुतली शो का एक अनूठा कार्यक्रम भी होगा।"
इस अवसर पर कल्पना जैन, मधु गोयल, कविता अग्रवाल, साक्षी जैन, हेमा, रेखा महेश्वरी, अमीषा, निशी, ऋतु, रुचि, शालू, पूजा आदि मौजूद रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं