Agra News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हुई अहम बैठक

मनोहर समाचार, आगरा। सनातन चेतना मंच आगरा के तत्वावधान में एक  बैठक बलकेश्वर सकारात्मक भवन पार्वती घाट पर आयोजित की गई। बैठक में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं, सिख धर्म, जैन धर्म और अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में क्षेत्र के हिंदू संगठनों और सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, महिला संगठन यह शपथ ली और सभी को जिम्मेदारी दी गई। 

बैठक में सभी 2,3 दिसंबर को घर-घर, विद्यालयों में जगह-जगह जाकर जनसंपर्क करें और सभी को साथ लेकर बुधवार 4 दिसंबर को जीआईसी ग्राउंड पंचकुइया आगरा पर जन-जन को साथ लेकर भारी संख्या में पहुंचे। 

इस दौरान वीके अग्रवाल, डॉक्टर अशोक अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, मधुबाला अग्रवाल, सुमन गोयल, अंजू दिलानी, डॉक्टर मनिंदर कौर, विश्वनाथ भारद्वाज, शिवराम यादव,अशोक कुमार, मुकेश चंद्र अग्रवाल, आईबी कुलश्रेष्ठ, रवि अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, एसएन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया