Agra News : सेन्ट मेरीज कान्वेंट स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद का रंगारंग कार्यक्रम
मनोहर समाचार, आगरा। सेन्ट मेरीज कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओलंपिक हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन पुरस्कार विजेता मान महेन्द्र पाल सिंह और प्रोवेन्शिल सिस्टर शैली डेविस रहीं। कार्यक्रम में प्राधानाचार्य सिस्टर जीन थॉमस, मैनेजर सिस्टर लीमा की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, स्वागत नृत्य तथा प्रार्थना के साथ किया गया। विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
उप प्रधानाचार्य सिस्टर मर्लिन, पीआरओ मान प्रदीप मैती और सैक्ट्ररिज़ की देखरेख में 1500 छात्र व छात्राओं के द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आपसी सहयोग की भावना, खेलों के प्रति रुचि विकसित करना तथा हालातों से लड़ने की प्रेरणा देना था।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें