Agra News : 7 दिसम्बर को सामूहित विवाह, 8 को आगरा से सीकर खाटू धाम जाएंगी श्याम बाबा के भक्तों की टोली

-श्रीश्याम सेवादार परिवार द्वारा खाटू श्याम मंदिर में 6 जोड़ों का होगा सामूहित विवाह समारोह व सीकर में निशान यात्रा व संकार्तन के लिए 8 दिसम्बर को रवाना होगी यात्रा

मनोहर समाचार, आगरा। श्रीश्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा 7 दिसम्बर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया जाएगा। इसके उपरान्त 8 दिसम्बर को रात 10 बजे सीकर स्थित खाटू धाम के लिए 500 से अधिक श्रद्धालु निशान यात्रा व संकीर्तन के लिए रवाना होंगे। जहां श्याम बाबा का भव्य फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन कराया जाएगा। यह जानकारी जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में योजित आमंत्रण विमोचन कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दी। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि "8 दिसम्बर को रात 8 बजे जीवनी मंडी स्थित पैट्रोल पम्प से चार बसों व अपने निजी वाहनों में श्रद्धालु सीकर में रिंगस स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होंगे। जहां रिंगस निशान  भवन से 9 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से श्याम बाबा का भव्य डोला राजकोट के ढोलनगाड़ों संग निकाला जाएगा। घोड़ों व ऊंटों की सवारी के साथ संकीर्तन करते हे श्रद्धालु और आतिशवाजी भी होगी। बरेली की जली द्विवेदी भजन संजन संध्या में अपने भक्ति के स्वर बिखेरंगी। ट्रस्ट के महासचिव ऋषिक मांगलिक ने बताया कि 10 दिसम्बर को खाटू नरेश को पोशाक व श्रंगार अर्पित कर आगरा के भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 7 दिसम्बर को जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में 6 जोड़ों का ट्रस्ट द्वारा विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। बारात सुबह 11 बजे रावत पाड़े से बैंड बाजों के साथ दरेसी पैट्रोल पम्प, कचहरी घाट, बेलनगंज होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर पहुंचेगी। जहां विवाह की सभी परम्पराओं को विधि विधान के साथ सम्पन्न किया जाएगा।" 

इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, जतिन गर्ग, अंकित बंसल, अनिल कुमार गुप्ता, अतुल बंसल, मनीष गोयल (माँ गायत्री कोल्डस्टोर), विष्णु शर्मा, अभिषेक गोयल, प्रिंस जैन, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।



 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया