Agra News : पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों का लगातार 23वें दिन टेंडरों का बहिष्कार जारी
मनोहर समाचार, आगरा। लोक निर्माण विभाग आगरा में ठेकेदार बन्धुओं की मीटिंग कर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा क्षेत्र आगरा को ज्ञापन सौपा गया। लोक निर्माण विभाग आगरा ठेकेदार राजेश कौशल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश संगठन के आवाह्न पर बहिष्कार कार्यक्रम को आगे और तेज़ी से जारी रखने की आवश्यकता पर रणनीति बनी।
आपको बतादें 18 नवंबर को प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) और लोनिवि के सलाहकार वके सिंह के द्वारा लोगों की 6 सूत्री मांगो पर सहमती जताते हुए मांगो को शासन में प्रेषित किया था। आज 15 दिन होने पर भी प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) लोनिवि लखनऊ के द्वारा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी स्थिति में एकता को क़ायम रखते हुए भविष्य में अपने कार्य को बचाने के लिए टेंडर्स बहिष्कार कार्यक्रम और संघर्ष को जारी रखा जाएगा।
आगरा के समस्त ठेकेदारों के द्वारा पाँच साल के अनुरक्षण लगाये जाने वाली निविदाओं के विरोध में व 6 गुना रोयल्टी कटौती के सम्बन्ध व जीएसटी के डिफरेंस के भुगतान एवं डिपोजिट में काटी गई धनराशि के भुगतान सहित कई अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। ठेकेदारों के विचारों पर सहमति जताते हुए ठेकेदार वेलफेयर एसोशिएशन आगरा के जिलाध्यक्ष राजेश कौशल, सचिव जयप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष प्रवीन लावनियां, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा सहित जनपद के सभी ठेकेदारों के द्वारा निविदाओं के बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया।
ठेकेदारों का कहना है कि "जब तक सभी मांगे नहीं मानी जाएंगी। तब तक टैंडरो का बहिष्कार जारी रहेगा और कोई भी ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा।" बैठक में जनपद के कौशल बरुआ, राजकुमार शर्मा, सत्यम शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, केशव देव, बंटू प्रधान, जयपाल सिंह, आसीन खान, राजू बरुआ आदि ठेकेदार उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें