AGRA : व्यापारी देश की रीढ़, पत्रकार हैं आइना-देश दीपक तिवारी

आगरा। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सोमवार को बेलनगंज स्थित भागीरथ पैलेस में आगरा इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ़ उद्योग व्यापार एसोसियेशन ने उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) आगरा के निर्विरोध नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार देश दीपक तिवारी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। फेडरेशन के अध्यक्ष हरेश अग्रवाल, इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश गुप्ता व महासचिव राकेश गुप्ता ने उपजा जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी एवं महासचिव दीपक लवानियां का माल्यार्पण किया। स्मृति चिह्न व शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। 

बतौर मुख्य अतिथि उपजा जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा "व्यापारी देश की रीढ़ है। इस रीढ़ की मजबूती से ही देश विकसित होगा। राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। तभी समाज का हर वर्ग खुशहाल होगा।" उन्होंने कहा "पत्रकार समाज का आईना है। व्यापार की समस्याओं को पत्रकार कलम के माध्यम से उस मंच तक रखने का काम करते हैं, जिस मंच से उनकी समस्याओं का समाधान होता है। जिस शिद्दत से कलम के सिपाही समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते हैं, समाज का भी कर्तव्य है कि वह उसी शिद्दत से कलम के प्रहरियों के हितों की रक्षा करे। पत्रकार भी समाज का अभिन्न अंग है। इसलिए मुसीबत के समय हर वर्ग को पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।" 

उपजा महासचिव दीपक लवानियां ने सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया। फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार के अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने कहा "व्यापारियों की समस्याओं को उठाने वाले पत्रकारों के साथ समूचा व्यापार जगत कदम से कदम मिलाकर हमेशा खड़ा रहेगा।" 

आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रेक्ट मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि "पत्रकारिता समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। कलम के सिपाही इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और सिद्धत के साथ निभा रहे हैं।" 

इस दौरान महासचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। समारोह में अनुज माहेश्वरी, गोविंद मित्तल, राकेश बंसल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया